Skip to main content

संस्कृति ही मनुष्य का पहला संस्कार: डॉ उमाकांतानंद सरस्वती

’अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर मंगलम् सेवा,अखंड घुंगरूनाद एक दिव्य साधना कार्यक्रम आयोजित


 हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर मंगलम् सेवा ट्रस्ट हरिद्वार एवं भारतीय   संस्कृति परफॉर्मिग आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, मायापुर, हरिद्वार में अखंड घुंगरूनाद एक दिव्य साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकान्तानंद सरस्वती  महाराज, श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव महंत रामरतन गिरि, विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ विजयपाल सिंह,समाजसेवी राकेश गोयल तथा मंगलम् सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.ंजितेंद्र सिंह दीप प्रज्जवलन कर संयुक्त रूप से किया। सभी सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन भारतीय संस्कृति फाउंडेशन के अध्यक्ष मानवी वशिष्ट द्वारा किया गयास इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कथक नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ उमाकान्तानंद सरस्वती ने अपने संदेश में कहा संस्कृति ही मनुष्य का पहला संस्कार है,हमें अपनी कला को संस्कृति के साथ जोड़कर अपनी भारतीय संस्कृति का विकास करना चाहिए और साथ ही अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ विजयपाल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस एक अच्छी शुरुआत बताया और आगे इससे और भव्य रुप में साथ मिलकर मनाने की बात कहीं। जिससे प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को और लगन के साथ आगे बढ़ाएं। महंत रामरतन गिरि ने अपने आशीर्वचन उसे कला नृत्य के क्षेत्र में बच्चों का मनोबल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के लिए मैं सदैव सहयोग करने के तैयार हॅूं। कार्यक्रम में मंगलम् सेवा ट्रस्ट के महामंत्री बेगराज सिंह एडवोकेट,मदन मोहन विश्नोई,उपाध्यक्ष नवनीत कंसल,श्रीप्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार ,पतंजलि योगपीठ दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कुलदीप चंदेल,सुशांत पाल, कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री,सचिन पराशर,शैलेष गुप्ता,विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख रवि भूषण जोशी,वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती रचना मिश्रा,शिक्षिका श्रीमती दीप्ति रावत,उप प्रधानाचार्य अजय सिंह,हेमराज,गायत्री विद्यापीठ संस्कृति फाउंडेशन श्रीराम विद्या मंदिर साध्वी आनंद,ज्योति भागीरथी विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। संस्था के कार्यकर्ता बहनों रंजीता जैसवाल संगीता शर्मा, सुरुचि एवं मीनाक्षी प्रज्ञा ने सहयोग किया। कार्यक्रम में वत्सला,सेजल पाण्डेय,अंतरा सिंह राणा,मौलिक,मानसी,मधु,समृद्धि,रिद्धि जोशी, ऐश्वर्या कंडवाल, अनुष्का पुरी, आराध्या,पूनम,अनन्या, अनुकृति इत्यादि बच्चों ने प्रतिभाग किया और सभी बच्चों को सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए और कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ सम्पन्न हुआ। सभी सम्मानित अतिथियों एवं बच्चों का आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक डॉ जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, मंगलम् सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।