Skip to main content

बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारम्भ


 हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132 वें जन्मदिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया। अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए सभी से बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने का आहवान किया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ कल्पना सैनी ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश स्थित महू नगर सैनिक छावनी में हुआ इनके पिता का नाम रामजी मलोजी सकपाल एवं माता का नाम भीमाबाई था उस समय बाबा साहब को सामाजिक और आर्थिक रूप से गहरा भेदभाव सहन करना पड़ता था। उनके पिता रामजी सकपाल ने सातारा की गवर्नमेंट हाई स्कूल में अपने बेटे भीमराव का नाम भीवा रामजी अंबेडकर दर्ज करवाया उसके बाद उनका परिवार मुंबई चला गया। बाबा साहब लोकप्रिय अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था बल्कि श्रमिकों,किसानों और महिलाओं के अधिकार का समर्थन किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र में डायरेक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर केवल एक समाज के नहीं अपितु सर्व समाज के महापुरुष है और उनके बनाए हुए संविधान को देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी ने आत्मसात किया है उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए आज देश आगे बढ़ रहा है। समाज में निम्न वर्ग पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई आज हमारी सरकार उनके विचारों को अपने से संबंधित करते हुए अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति की चिंता कर रही है। मोर्चा प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम किया है बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को पंच तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करके बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संभव हो पाया है। भाजपा की सरकार के ही द्वारा बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम किया गया है। कार्यक्रम में अनुसूचित समाज में विशेष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया,जिसमें मास्टर रामेश्वर प्रसाद,राजपाल,डॉ वीरेंद्र,सूबे सिंह, राधेश्याम, सुरेश बीतोलिया,सतीश फौजी,फूल सिंह,हरि सिंह,डॉ रमेश,श्रीमती दर्शना सिंह शामिल रहे। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपिका राठौर, जिला महामंत्री आशु चौधरी,मनोज गर्ग,प्रिंस लाहौट,राजवीर कलानीया,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा,अमित राज,तेलूराम प्रधान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार निपेंद्र चौधरी,अमरीश सैनीसचिन शर्मा,नकलीराम सैनी,पार्षद मनोज कुमार,विपिन शर्मा,पंकज बागड़ी,कमला जोशी, रजनी वर्मा,कामिनी सीडाना,आभा शर्मा,रेनू शर्मा,कमल प्रधान,विशाल गर्ग,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक पालीवाल,धीर सिंह,तुषार खटीक, अजय कुमार,संदीप कुमार,नरेश कुमार,पवन कुमार,अरुण कुमार,वीरेंद्र कुमार,गौरव कुमार,दीपांशु शर्मा,हितेश चौहान,सनी पर्चे,विवेक कश्यप, सुनील धीमान,आशीष गोड,मनोज चौहान,सुरेंद्र शर्मा,सुमित कटारिया,अमित कुमार ,लक्ष्मण पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।