Skip to main content

धर्मयात्रा महासंघ विश्व शांति के लिए करेगी केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक


 हरिद्वार, विश्व हिंदू परिषद से सम्बद्ध धर्मयात्रा महासंघ ने प्रत्येक वर्ष होने वाले अपने विशेष रुद्राभिषेक आयोजन को इस वर्ष केदारनाथ धाम में करने का निर्णय किया है। यह आयोजन विश्व शांति के लिए किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर हुई प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक में धर्मयात्रा महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हरिद्वार में आयोजित करने पर विचार हुआ।इन दोनों ही कार्यक्रमों में धर्म यात्रा महासंघ व तीर्थ पुरोहित महासंघ के सभी प्रांतों के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। धर्म यात्रा महासंघ के प्रांतीय संरक्षक रविंद्र गोयल की अध्यक्षता व राष्ट्रीय मंत्री डॉ रजनी कांत शुक्ल के संचालन में निष्काम सेवा ट्रस्ट भवन, भूपतवाला में संपन्न हुई बैठक में दिल्ली से आये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि धर्मयात्रा महासंघ प्रत्येक वर्ष द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक पर महा रुद्राभिषेक का आयोजन करता है। इस वर्ष यह 12वां रुद्राभिषेक है,जो बाबा के केदारनाथ धाम में संपन्न होगा।  उन्होंने बताया कि आयोजन में देश के सभी प्रांतों से आने वाले धर्म अनुरागी सपत्नीक  भगवान भोले भंडारी का अभिषेक व आराधन करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय समिति ने महासंघ की वार्षिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए हरिद्वार को प्राथमिकता दी है। इस बैठक में तीर्थ पुरोहित महासंघ का भी प्रतिनिधित्व होगा। प्रमोद अग्रवाल ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करने के साथ धर्म यात्रा महासंघ के मुखपत्र ‘‘धर्म प्रवाह‘‘ की सदस्यता बढ़ाने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म यात्रा महासंघ का ध्येयवाक्य ‘‘भारत की आत्मा तीर्थों में वास्  करती है, तीर्थों का विकास  भारत का विकास है के अनुरूप देशभर में विविध प्रकार की धार्मिक यात्राओं में सहयोग व आयोजन के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू जागरण के कार्यों में लगा हुआ है। बैठक में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महंत नरेश गिरी, प्रांतीय महामंत्री डॉ चंद्रधर काला,प्रांतीय उपाध्यक्ष ललिता मिश्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ उपेंद्र गुप्ता,रवि दत्त शर्मा,सुषमा मिश्रा,सुनीता शुक्ला,जानकी प्रसाद, कमलेश्वर मिश्रा,आचार्य श्याम लाल गौड़,प्रकाश त्रिपाठी, मनोज कुमार चौहान,शंकुल,रवि शर्मा सहित कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।