Skip to main content

सेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा जगदीश स्वरूप आश्रम-बाबा रामदेव

गुरू की कीर्ति को बढ़ा रहे हैं स्वामी अमृतानन्द व स्वामी अन्नतानंद-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि भक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। श्रीमद भागवत ज्ञान व भक्ति का अपार सागर है। संतों के सानिध्य में कथा श्रवण करने और कथा से मिले ज्ञान को आचरण में धारण करने से कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। भूतपवाला स्थित नवनिर्मित जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की समाप्ति एवं मूर्ति स्थापना समारोह के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन के दौरान स्वामी रामदेव ने स्वामी अमृतानंद एवं स्वामी अनन्तानंद को बधाई देते हुए कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानन्द महाराज की स्मृति में विशाल भव्य भवन का निर्माण कर समाज को समर्पित कर गुरू के प्रति जिस श्रद्धा भाव को प्रकट किया है। वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित जगदीश स्वरूप आश्रम सेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानन्द महाराज विद्वान एवं तपस्वी संत थे। स्वामी अमृतानंद एवं स्वामी अनन्तानंद जिस प्रकार अपने गुरू की कीर्ति को बढ़ा रहे हैं। वह सभी के लिए प्रेरणाप्रद है। उन्होंने कहा कि गुरू के प्रति सच्ची निष्ठा ही शिष्य को उच्च मुकाम पर ले जाती है। नवनिर्मित भवन में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिसका लाभ श्रद्धालु भक्तों एवं आमजनमानस को मिल सकेगा। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि गुरू शिष्य परंपरा आदि अनादि काल से भारतवर्ष में चली आ रही है। शिष्य अपने गुरू के बताए मार्गो का अनुसरण कर सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान दें। देश दुनिया हिंदू संस्कृति को अपना रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अटल पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद महाराज ने कहा कि मानव उत्थान में संत समाज निर्णायक भूमिका निभा रहा है। गरीब निसहाय निर्धन परिवारों को मदद करने से ईश्वरीय कृपा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गौ गंगा सेवा के प्रकल्प निरंतर चलाए जाने चाहिए। महामंडलेश्वर ब्रर्ह्षि कुमार स्वामी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विशेष में सबसे प्राचीन है। सनानत धर्म संस्कृति की विशेषताओं से प्रभावित होकर विदेशी भी इसे अपना रहे हैं। संत समाज द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों से ही समाज को गति मिलती है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने स्वामी अमृतानंद एवं स्वामी अनन्तानंद को आश्रम निर्माण पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृति व ज्ञान की गतिविधियां आश्रम में संचालित रहेंगे। स्वामी अमृतानंद ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरू से मिले ज्ञान का अनुसरण करते हुए सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज उत्थान में निरंतर योगदान कर रहे हैं। स्वामी अन्नतानंद महाराज ने कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत की वाणी से समाज में धार्मिक चेतना उत्पन्न होती है। सभी को सद्गुरू के सानिध्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने भी अपने संदेश के माध्यम से स्वामी अमृतानंद व स्वामी अन्नतानंद को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया। स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री, महंत जसविन्दर सिंह,महंत रूपेंद्र प्रकाश,बाबा हठयोगी,महामंडलेंश्वर स्वामी अन्नतानंद महाराज, महंत रघुवीर दास,महंत विष्णु दास,महंत सूरज दास,महंत दुर्गादास, महंत दामोदर दास, स्वामी ऋषिश्वरानन्द,सतपाल ब्रह्मचारी,स्वामी ललितानंद गिरी,स्वामी ऋषि रामकृष्ण,महंत सुरेश मुनि, स्वामी राजेंद्रानंद,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत निर्मलदास,स्वामी ज्ञानानंद,भक्त दुर्गादास सहित ,महंत प्यारा सिंह,सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने स्वामी अमृतानन्द व स्वामी अन्नतानंद को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पंजाब पुलिस के अधिकारी डा.शरद एस.चौहान, मुख्य यजमान विनोद कुमार सिंघल, लाला लखपत राय गर्ग, दीपक बंसल सोनी, तरसेम लाल गर्ग, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।