Skip to main content

कृषि से संबधित योजनाओं को किसानों के द्वार तक पहुचाया जायेगा-गणेश जोशी

 कृषि मंत्री ने किया जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का शुभारंभ 


हरिद्वार। सरकार जनता के द्वार के अंतर्गत आज मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रांगण, बहादराबाद में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 24 अप्रैल से 03 मई 2023 तक आयोजित जनपद हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महोत्सव के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस महोत्सव के माध्यम से कृषि विकास से सम्बन्धित समस्त केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित जानकारी एवं लाभ कृषकों तक पहुंचाया जायेगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ये प्रचार वाहन सरकार जनता के द्वार के तहत हरिद्वार जनपद के न्याय पंचायत स्तर तक जायेंगे और केंद्र और राज्य सरकार के कृषि से संबंधित योजनाओ की जानकारी कृषकों को देगे। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने के बारे में बताना और कृषकों की समस्या का समाधान द्वार पर जाकर करना है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि के विकास के लिए तथा कृषि को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है, जिससे किसान भाईयों के लाभान्वित होने के साथ-साथ कृषि विकास भी अनवरत बढ़ रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य गठन के समय प्रदेश में कुल कृषियोग्य भूमि 7.70 लाख हैक्टेयर थी, जिस पर खाद्यान्न उत्पादन 16.47 लाख मैट्रिक टन था। वर्तमान में कृषि योग्य भूमि घटकर 6.21 लाख हैक्टेयर हो गयी है, लेकिन खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 19.23 लाख मैट्रिक टन हो गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों,कृषकों एवं विभाग द्वारा खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में सराहानीय प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कृषक महोत्सव खरीफ 2023 का आयोजन प्रदेश की समस्त न्यायपंचायत, कृषि एवं समस्त रेखीय विभाग द्वारा 03 मई तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के सभी जनपदों में कृषक महोत्सव का शुभारम्भ करते हुये कृषक रथ अधिकारियों वैज्ञानिकों के दल न्यायपंचायतों के लिये प्रस्थान करेंगे। जिसमें स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा गोष्ठियों के माध्यम से नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन,मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी सहित संबंधित पदाधिकारी तथा अधिकारी उपस्थित थे 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।