Skip to main content

जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया डा.भीमराव अंबेडकर को नमन

 


हरिद्वार। अंबेडकर जयंती के अवसर कांग्रेस कार्यकताओं ने टिबड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक रवि बहादुर व प्रदेश कांग्रेस महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि डा.अंबेडकर कई भाषाओं के जानकार और महान कानूनविद थे। उनके द्वारा रचित भारती संविधान की देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहना की जाती है। मेयर अनिता शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल वृद्ध महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा बताया कि बाबा साहब ने महिलाओं को बराबर का सम्मान देने का कानून बनाया। जिसे कांग्रेस सरकार अमल में लाई और महिलाओं को बराबरी की भागीदारी का अधिकार दिलाया। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि बाबा साहब कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे। उनके जैसा युगपुरुष सदियों में अवतार लेता है। बाबा साहब ने विभिन्न विषयों में 17 डिग्री हासिल की तथा उन्हें 27 भाषाओं का ज्ञान था। उनके द्वारा तैयार किए गए भारतीय संविधान का अनुसरण अनेक देश करते हैं। पूर्व सभासद अशोक शर्मा व कार्यक्रम संयोजक मनोज जाटव ने बच्चों को कॉपी पेंसिल तथा पाठ्य सामग्री वितरित की और कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से ही आज सभी को बराबर का हक प्राप्त है। कार्यक्रम में नवनियुक्त ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, एससी विभाग के महानगर अध्यक्ष विपिन पेवल, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर विकास चंद्रा, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, ओबीसी महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव व ओबीसी विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर अंकुर सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में रविश भटिजा, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तहसीन अंसारी, प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र एडवोकेट, चौ.गुलबीर सिंह, नवेज अंसारी, मनोज सैनी, वसीम सलमानी, देवेश गौतम, वेद रानी, आरबीएल वर्मा, जगदीप असवाल, त्रिपाल शर्मा, सत्येंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया, बृजमोहन बड़थ्वाल, हरद्वारी लाल, कार्तिक शर्मा, समर्थ अग्रवाल, तेजस्वी गुप्ता, कुशल पाल सैनी, संगम शर्मा, चंद्रपाल चाचा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।