Skip to main content

ब्रह्मलीन अखंडानंद जी महाराज जगत को सत्य का बोध कराने वाले संत थे


 हरिद्वार। श्री नर्सरी कांगड़ी में ब्रह्मलीन स्वामी अखंडानंद जी महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर स्वामी अंशुल जी चादर विधि संपन्न की गई। इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर 1008 श्री प्रबोधानंद महाराज ने कहा स्वामी अखंडानंद जी महाराज समाज को कल्याण का मार्ग दिखाने वाले तपस्वी संत थे। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर संजय गिरी जी महाराज ने कहा अपने सत्संग रूपी गंगा के बहाव से ब्रह्मलीन अखंडानंद जी महाराज भक्तों को पाप मुक्ति तथा जगत को सत्य का बोध कराने वाले एक महान संत थे। स्वामी राघवानंद जी महाराज ने कहा महाराज जी अपने विचारों की उर्जा से मनुष्य को आत्ममंथन का सुखद अनुभव कराने वाले एक तपस्वी संत थे। स्वामी अरुण दास ने कहा समाज में रहते हुए आत्मचिंतन में सदैव खोए रहने वाले परम विभूति थे पूज्य अखंडानंद जी महाराज, संचालन कर रहे श्री महंत शुभम गिरी ने कहा समय-समय पर सभी का मार्गदर्शन कर सत्य का मार्ग दिखाने वाले एक ज्ञानमूर्ति संत थे स्वामी अखंडानंद जी महाराज। एसएमजेएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप बत्रा ने कहा एक मधुर भाषी ज्ञान का प्रवाह संचित करने वाली महान विभूति थे स्वामी अखंडानंद जी महाराज। साध्वी मुक्ता मां ने कहा आत्मचिंतन आत्मज्योति की ओर ले जाने वाले दुर्लभ ज्ञानमूर्ति संत थे स्वामी अखंडानंद जी महाराज ने समाज को सत्य का पथ दिखाया। समाज का मार्गदर्शन कर उन्हें कल्याण का मार्ग दिखाया। महंत कमलेशानंद जी महाराज ने कहा ज्ञान के माध्यम से सभी का मार्गदर्शन करने वाले एक विद्वान संत थे। इस दौरान लव दत्ता मनोजानंद, वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण ,श्री श्याम गिरी, दिनेश चंद शर्मा,महंत यदुवंश विनोद गिरी जी,अनुज गिरी,दिगंबर आशुतोष पुरी,परवीन सहित भारी संख्या में संत व भक्तगण उपस्थित थे।ं


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।