Skip to main content

शदाणी दरबार पहुंचे पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओं का स्वागत किया

 


हरिद्वार। शदाणी दरबार के सप्तम पीठाधीश्वर संत राजाराम साहिब की 63वीं बरसी पर आयोजित किए जा रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 306 हिन्दू श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को हरिद्वार पहुंचा। पाकिस्तान से पहुंचे हिंदू श्रद्धालुओं का शदाणी दरबार और अखिल भारतीय सनानत परिषद की ओर से पटका और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उत्तरी हरिद्वार में सप्तसरोवर स्थित शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब की 63वीं बरसी पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर डा.संत युधिष्ठिर लाल ने बताया कि पाकिस्तान से हर साल श्रद्धालुओं का जत्था शदाणी दरबार आता है। पाकिस्तान में स्थित सिंध क्षेत्र में करीब 310 साल पहले 1708 में शदाणी दरवार की स्थापना की गई थी। प्रतिवर्ष अप्रैल में पाक से श्रद्धालुओं का जत्था भारत भ्रमण के लिए आता है। कई बार साल में दो बार भी पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु भारत की यात्रा करने आते हैं। श्रद्धालु पाकिस्तान से सिंधु नदी का जल लेकर भारत आते हैं और यहां गंगाजल में सिंधु नदी के जल को मिलाकर दोनों नदियों का मेल कराते हैं। अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए यह कार्य वर्ष 1976 में हुए इंडो पाक समझौते के बाद से चल रहा है। अखिल भारतीय सनातन परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुनील कुमार बत्रा और अविक्षित रमन ने कहा कि शदाणी दरबार पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को भारत भ्रमण कराकर सिंधु को गंगा व गंगा को सिंधु में मिलाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति सभी को अपनी और आकर्षित करती है। शदाणी दरबार भारत और पाक के बीच अध्यात्मिक यात्रा के सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। स्वागत करने वालों में अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुनील कुमार बत्रा,अविक्षित रमन,महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा, सचिव सतीश वन, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, वासु सिंह आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।