हरिद्वार। वीकेंड पर हरिद्वार में जुटने वाली भीड़ के चलते लगने वाले जाम से लोगों को राहत प्रदान करने में यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैफिक वॉलिंटियर धर्मेन्द्र विश्नोई एवं राजकुमार वाधवा भी सहयोग कर रहे हैं। ट्रैफिक वॉलिंटियर धर्मेन्द्र विश्नोई व राजकुमार ट्रैफिक संचालन के साथ श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि वीकेंड पर लगने वाले जाम से बचने के लिए वाहन चलाते समय लोगों को सावधनी बरतनी चाहिए और लेन में चलना चाहिए। जिससे यातायात सुगमता पूर्वक चल सके और किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment