Skip to main content

भाजपा नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 


हरिद्वार। भाजपा द्वारा मनाया जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश नैनवाल ने भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गुरूवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री नैनवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार वंचितों, शोषितों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। राकेश नैनवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन,अनुसूचित जाति, जनजाति एवं निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु शत-प्रतिशत आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के साथ वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 1500 रूपए मासिक किया गया है। वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आय सीमा को बढ़ाकर 48,000 रूपए वार्षिक कर दिया गया है। दिव्यांगों को लिए सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र बनाये जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत 91515 दिव्योंगों को पहचान पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। विशिष्ट पहचान पत्र के माध्यम से दिव्यांग सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय शिविरो का आयोजन कर शिविर स्थल पर ही पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अटल आवास योजनान्तर्गत आवास की लागत को बढ़ाकर पर्वतीय क्षेत्रों हेतु में 1,30,00 एवं मैदानी क्षेत्रों के लिए 1,20,000 कर दिया गया है। योजना की पात्रता हेतु आय सीमा बढ़ाकर 48000 रूपए वार्षिक निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री अनुसूचित आति अभ्युदय योजना के अन्तर्गत राज्य के पांच सौ से अधिक जनसंख्या वाले 293 गांवों जिनमें अनूसूचित जाति की जनसंख्या 50 फीसदी से अधिक है, का चयन कर आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। चयनित गांवों में केंद्र सरकार से प्राप्त 4483.09 लाख रुपए की धनराशि से पेयजल,स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें, आवास, विद्युत,स्वच्छ ईंधन,कृषि पद्धतियों आदि वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण व जीवन यापन और कौशल विकास आदि 10 कार्यक्षेत्र में संबंधित विभागों के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले 98 नए गांवों को भी इस सूची में शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्री तथा निराश्रित विधवाओं को पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना में पात्रता हेतु निर्धारित आय सीमा 4000 रूपए प्रतिमाह निर्धारित की गयी है। अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्री तथा निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों की शादी हेतु 1624 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए 612 लाख रूपए की धनराशि वितरित की गयी। छात्रवृति योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त 187588 आवेदनों के परीक्षण व सत्यापन की प्रक्रिया के उपरांत छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान पूर्ण की जायेगी। समाज कल्याण विभाग की पेंशन एवं छात्रवृति योजना को पारदर्शी एवं समरूप से क्रियान्वयन करते हेतु इन योजनाओं का ऑनलाइन संचालन करते हुए पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से धनराशि का भुगतान किया जा रहा है। अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत 173 सीसी. मार्ग, सामुदायिक भवन आदि निर्माण कार्य स्वीकृत करते हुए 1445.97 लाख रुपए की धनराशि से निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालधनचौड़ पाईस (नैनीताल) एवं बागेश्वर का संचालन किया जा रहा है। दीदी लखपति योजना में 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य पर सरकार आगे बढ़ रही है। महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बल दिया जा रहा है। बाल वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को 1करोड़ 89 लाख रुपए का डिजिटल हस्तांतरण किया गया है। नंदा गोरी योजना में 282 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में लगभग 1 लाख 76 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों साल में तीन गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सन्दीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला  महामन्त्री आशुतोष शर्मा, आशू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सचिन शर्मा, नकलीराम सैनी, विक्रम भुल्लर, अभिनव चौहान आदि भी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।