Skip to main content

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा

 


हरिद्वार। डा.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित मोर्चा और से ज्वालापुर के मौहल्ला कड़च्छ स्थित अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य,भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,मोर्चा प्रभारी लव शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल राठौर ने डा.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी से बाबा साहब के आदर्शो पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज से कुरीतियों को दूर करने का काम किया। उनके बताए हुए आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिक्षा के प्रचार प्रसार में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मोर्चा प्रभारी लव शर्मा व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल राठौर ने कहा कि अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के उच्च विचारों को अपनाकर समाजसेवा में अपना योगदान दें। शिक्षा के अवसर समान रूप से सभी को प्राप्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज से बुराईयों को समाप्त कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जीवन पर्यन्त समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने समीर आर्य का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जोगेंद्र राठौर,पार्षद राजेंद्र कटारिया,ऋषिपाल बालियान,जगजीवन राम,मोदीमल,विजयपाल,नवीन किशोर,अमरीष सैनी,रोहित राठौर,दीपक पालीवाल, कमल,अमन राठौर,महेश,पार्षद नेपाल सिंह,महेश,कमल किशोर,धीरसिंह,सतीश कुमार, पंकज बागड़ी,सुभा सिंह,कुलवंत चडढा,लक्की राठौर,लक्ष्मण कटारिया,हैरी,कुलदीप,रूपेश, राजकुमार, सर्वेश,सोनिया आदि सैकड़ों लोगों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।