हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। धामी सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी नगर निकायों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। प्रदेश की धामी सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने व यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों से भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा करने उत्तराखंड आएंगे। जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment