Skip to main content

प्रशसंनीय है मानव कल्याण में किया गया योगदान-स्वामी आदियोगी

 आदियोगी महापीठ ने किया सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को सम्मानित


हरिद्वार बिशनपुर कुडी स्थित आदियोगी महापीठ में आयोजित सम्मान समारोह समाज सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों में अनुकरणीय योगदान के लिए बजरंग दल, भैरव सेना, सनातन हिंदू वाहिनी, रूद्रांश जनसेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक गतिवधियों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने वाले व्यक्ति सदैव ही समाज में अपनी पहचान रखते हैं। निस्वार्थ सेवा भाव से किए गए कार्य अवश्य ही प्रसिद्धि दिलाते हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में मानव कल्याण में कई तरह के धार्मिक,सामाजिक गतिवधियां संचालित रहती हैं। जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव ही सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देता चला आ रहा है। देश दुनिया में सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहा है। आदियोगी महापीठ के परमाध्यक्ष स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि समाज सेवा से जुड़े व्यक्ति सदैव ही समाज हित में अपना योगदान देते हैं। मानव कल्याण में किए गए कार्य अवश्य ही प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि गौ गंगा सेवा से जुड़े कार्यकर्ता अवश्य ही अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। संत महापुरूषों के सानिध्य में सामाजिक, धार्मिक गतिविधियां अवश्य ही समाज को मजबूती प्रदान करती हैं। गरीब असहाय निर्धन परिवारों के उत्थान में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने जेल में बंद कैदियों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं। जेल में धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित करने से कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि संत समाज हमेशा ही समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संतों के मुख से निकली वाणी अवश्य ही समाज को गति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियां अवश्य ही समाज में बदलाव लाती हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे लोगों की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी महाराज, बाबा बलराम दास हठयोगी एवं महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी,ने कहा कि स्वामी आदियोगी ऊर्जावान युवा संत हैं। युवा संतों द्वारा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा रहा है। जोकि समाज में सुधार अवश्य लाएगा। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी विश्वास सक्सेना एवं अमित वालिया ने किया। कार्यक्रम में रजनी वालिया,डा.विशाल गर्ग, दिव्या रावत, अर्चना सक्सेना,रश्मि,अतुल त्यागी,अदिति रावत,दिलबर सिंह,नेपाल सिंह, श्रीमती नरेश रानी गर्ग,डा.अतुल मगन आदि को समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी नागेंद्र ब्रह्मचारी,महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत बिहारी शरण दास, महंत गोविंद दास, महंत अंकित शरण दास सहित कई संत मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।