Skip to main content

जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस-सतपाल ब्रह्मचारी

 महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी ने किया गंगा पूजन


हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी ने महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महानगर कांग्रेस शहर की जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगी। कार्यकारिणी में शामिल युवा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनेंगे। युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए शहर में चल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि एकजुट होकर इस वर्ष होने वाले निकाय चुनाव व अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही महानगर कांग्रेस 22 साल बेमिसाल कहने वालों से हिसाब दो जवाब दो के नारे के साथ सड़क पर उतरेगी। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस आमजन के हितों की लड़ाई लड़ने के साथ कॉरिडोर और पॉड टैक्सी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैय्यर,व्यापारी नेता रवि कुमार लड्डू,मोती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा,महामंत्री माधव बेदी,कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, व्यापारी नेता विपिन खन्ना, स्वप्निल शर्मा, अमन चौहान,अशोक पराशर, राजकुमार एंथनी,संतोष ड्रोलिया, मुकेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल संजय सैनी ने कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुरली मनोहर, राजवीर सिंह, महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान, अंकित चौहान, विमल शर्मा साटू, जतिन हाण्डा, विकास चंद्रा, पार्षद राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, महावीर वशिष्ठ, पुनीत कुमार, जगतसिंह रावत, सोम त्यागी, चौधरी बलजीत सिंह,मुकेश त्यागी,भुवनेश पाठक,जगदीश अत्री, चौधरी करतार सिंह खारी,नीरज मंगल,अजय गिरी,तुषार कपिल,चोखेलाल,अंजू मिश्रा,नलिनी दीक्षित,शशी झा,नीतू बिष्ट,गार्गी राय, रवि ठाकुर,याज्ञिक वर्मा,शुभम जोशी,मधुकांत गिरि,नितिन तेश्वर,नितिन दपेवल,तरूण व्यास, ऋषभकांत गिरि,शुभम नौटियाल,दीपक पहाड़ी,अरविंद शर्मा, अमन गौड़, धीरज अनेजा,अशोक गुप्ता,दीपक पाण्डेय,आर्यन राठौर,नितिन यादव, करन सिंह राणा, वेदांत उपाध्याय, शिव प्रकाश, रवि मनोचा, अम्बरीष वालिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, ओम मलिक, अमन यादव, आशीष भारद्वाज,तरूण शर्मा,नितिन कश्यप,ऋषभ अरोड़ा,राम अरोड़ा,खुशीराम रतूड़ी,राजेन्द्र चुटेला,अरूण राघव,नवीन सैंस,अभिनव शर्मा, संजय सैनी,शशांक शर्मा,शिव नंदा सैनी,राजेन्द्र भारद्वाज, सचिन गोयल,मनीष गुप्ता,आशुतोष वर्मा, मोहित गर्ग,माधव बेदी,इंद्रजीत ठाकुर, मनोज महंत,मनोज जाटव,अनिल चौहान,भूपेंद्र सिराज,अरविंद चौहान, छोटेलाल, नारायण, अंकित चौधरी, मुकुल चौहान,लक्ष्य चौहान,अरविंद सिंह,सत्यवीर,अतीश वर्मा,लाखन ठाकुर,नीरज सिंघल, समीर सिंह ,राज सिंह,राव फरमान अली,समर्थ गर्ग,संदीप अग्रवाल,अरुण अग्रवाल,महेश दास,गौरव नैथानी,विशाल गर्ग,रमेश गुप्ता,अनिल कोकी,मुकेश शर्मा,विक्रम भाटिया,हेमंत चंचल,निखिल सौदाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।