Skip to main content

’’भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने निकाली, भव्य शोभायात्रा


 हरिद्वार। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान  परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कई ब्राह्मण संगठनों ने मिलकर घोड़े, रथ, भगवान की झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा शिव मंदिर शिवालिक नगर से प्रारंभ होकर भेल उपनगरी होते हुए, रानीपुर मोड़, परशुराम चौक होते हुए गोविंदपुरी श्री परशुराम घाट पर पहुँची। जहाँ पर शोभायात्रा का समापन भगवान परशुरामजी व माँ गंगा की आरती से हुआ। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी को मानने वाले हजारों भक्तों तथा शहर के गणमान्य लोगों द्वारा बैंड बाजे,रथ,भगवान की झांकियों के साथ घोड़ों पर मोटरसाइकिल व पैदल इस शोभायात्रा में भाग लिया तथा समाज को सुख शांति एकता का संदेश दिया। भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलकर ही सभी समाज का विकास हो सकता है। इस यात्रा को सफल बनाने में शहर की कई संस्थाओं ने तन मन धन द्वारा सहयोग किया। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से ब्राह्मण जागृति संस्था, ब्राह्मण कल्याण समिति,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, श्रीगंगा सभा, श्री परशुराम अखाड़ा,उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा,भूमिहार ब्राह्मण महासभा, त्यागी ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण महासभा, धड़ा पंचायत फिराडियान यात्रा में शामिल रहे। ब्राह्मण जागृति संस्था के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा, सचिव संजय शर्मा,अधीर कौशिक,सुजीत शुक्ल,मनोज गौतम, राधेश्याम शर्मा,संजय पालीवाल,विकास तिवारी,नितिन गौतम,पदम प्रकाश शर्मा,पंकज शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री,राजेश शर्मा,राजकुमार शर्मा,बबलू त्यागी,हरीश शर्मा,यशोदा नंदन,राजीव शर्मा, सुशील त्रिपाठी,एमडी शर्मा,मनोज द्विवेदी,मनोज शुक्ला,मुकेश शर्मा,शंभू पंत,संदीप शुक्ला, केतन भारद्वाज,मुकेश शर्मा,सुनील पांडे,योगी रजनीश,विकास प्रधान,विवेक कौशिक, कपिल,कीर्ति भारद्वाज,प्रवीण कपिल,गोपाल,मनोज शर्मा,राजीव कौशिक,अनूप शुक्ला,यतेंद्र,दीपक भारद्वाज मोहित,विशाल शर्मा,हरि नारायण त्रिपाठी,विमला पांडेय,संदीप जोशी,विकास शर्मा,अनिल शर्मा, आशीष,उमेश पाठक, अनिल वशिष्ठ,रमेश पाठक, अरुण कांत शर्मा,ऋषभ शर्मा,विवेक तिवारी आदि सैकड़ों विप्र बन्धुओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।