Skip to main content

संत के लिए समस्त संसार ही परिवार है-स्वामी प्रमोद कृष्णनम्

सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान किया जा रहा -स्वामी कल्याणदेव


 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित शिव शक्ति धाम आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी कल्याणदेव महाराज के संयोजन में ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मदेव महाराज, स्वामी संतोष दास महाराज एवं स्वामी सत्यदेव महाराज की स्मृति में आयोजित गुरूजन स्मृति समारोह के समापन पर आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए कल्कि पीठाधीश्वर स्वामी प्रमोद कृष्णन्म महाराज ने कहा कि सत्य को सहजता और सरलता से स्वीकार करने वाले संत के लिए समस्त संसार परिवार है। उन्होंने कहा कि महादेव शिव की नगरी और ससुराल हरिद्वार की पवित्र रज माथे पर लगाने और गंगा के आचमन मात्र से ही जीवन भवसागर से पार हो जाता है। स्वामी कल्याण देव महाराज की गुरूओं के प्रति निष्ठा सभी के लिए प्ररेणादायी है। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश एवं स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संत मिलन से बड़ा कोई सुख नहीं है। संतों के सत्संग से प्राप्त ज्ञान से ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता हैं। आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी कल्याण देव महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले पूज्य गुरूदेव स्वामी ब्रह्मदेव महाराज, स्वामी संतोष दास महाराज एवं स्वामी सत्यदेव महाराज त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। पूज्य गुरूओं द्वारा स्थापित सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में भी योगदान किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि स्वामी कल्णादेव महाराज जिस प्रकार अपनी गुरू परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। वह सभी संतों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि संत समाज के प्रेरणास्रोत स्वामी ब्रह्मदेव महाराज, स्वामी संतोष दास महाराज एवं स्वामी सत्यदेव महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण एवं सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। माता साध्वी आनंद ज्योति व स्वामी सत्यव्रतानंद महाराज ने फूलमाला पहनाकर सभी संतों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी परमानन्द महाराज ने किया। इस दौरान महंत रूपेद्र प्रकाश,बाबा बलराम दास हठयोगी,महंत दुर्गादास ,स्वामी ऋषिश्वरानन्द,स्वामी कृष्णदेव,स्वामी हरिहरानन्द,स्वामी परमानन्द,स्वामी ललितानंद गिरी ,महंत रघुवीर दास,महंत सूरज दास,महंत प्रमोद दास,स्वामी हरिचेतनानंद, सतपाल ब्रह्मचारी ,स्वामी ज्ञानानन्द,स्वामी केशवानंद,स्वामी अनंतानंद,महंत शिवम महाराज सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महंत एवं पंडित अधीर कौशिक, कांग्रेस नेता राजेश रस्तोग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।