Skip to main content

लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,सकुशल स्नान पर्व को लेकर प्रशासन चौकस


 हरिद्वार। मेष संक्रान्ति एवं बैशाखी स्नान पर्व पर विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य का अर्ध्य दिया और दान पुण्य कर परिवारों के लिए सुख समृद्वि की  कामना की। हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा आसपास गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हुए चारों और बम बम भोले ,जय मां गंगे के जयकारे लगातेे रहे। स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर व्यापक तैयारियां की गयी थी। मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 15 जोन एवं 39 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व यातायात प्रबंध लागू किए गए थे। भीड़ बढ़ने की दशा में रूट डायजर्वन की तैयारी भी की गयी थी। पुलिस प्रशासन की और से स्नान पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। हरकी पैड़ी पर जरूर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। जबकि अन्य घाटों पर बाहर से आए श्रद्धालुओं से ज्यादा स्थानीय श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। हाईवे पर यातायात भी सामान्य गति से चलता रहा। बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ नजर नहीं आयी। रही। भीड़ को देखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए हाईवे पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। गंगा स्नान के साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से आए श्रद्धालु दान पुण्य भी कर रहे हैं। आसपास मंदिरों में दर्शन करने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है। जल पुलिस के गोताखोर भी मुस्तैद हैं। व्यवस्था के लिहाज से पूरे हरिद्वार मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व गुरुवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिकुल सभागार में पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए अनुशासन और कर्मठता का पाठ पढ़ाया था।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।