Skip to main content

राम राज्याभिषेक के साथ हुआ श्रीरामचरितमानस कथा का विश्राम, श्रोतागण हुए भाव विभोर

 गुरुवार को होगा, हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन


हरिद्वार। जगजीतपुर-जमालपुर रोड पर फुटबॉल ग्राउंड के समीप श्री बालाजी धाम में लगातार नौ दिनों से चल रही संगीतमय श्रीरामचरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ विश्राम हो गया। कथा व्यास श्री हरिदास महाराज ने लगातार नौ दिनों तक श्रद्धालुओं को रामकथा का अमृतपान कराया। श्रीराम कथा मर्मज्ञ स्वामी हरिदास महाराज बुधवार को सीता हरण, जटायु मरण, हनुमान-राम-सुग्रीव मिलन,बालि वध, लंका दहन,कुंभकर्ण, मेघनाद,रावण वध एवं चौदह वर्षों के उपरांत भगवान राम के अयोध्या आगमन और राम राज्याभिषेक प्रसंग का सुंदर वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने संसार के सामने आदर्श मर्यादा का उदाहरण प्रस्तुत किया। रामकथा के माध्यम से जनमानस को भगवान राम से प्रेरणा लेकर जीवन के भंवर से पार उतर सकता है। उन्होंने कहा कि रामकथा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण भी लोगों के लिए लाभदाई है। ऐसे में उन्हें मौका मिला तो भविष्य में वह इसी स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा के लिए भी उपस्थित रहेंगे। श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के स्वामी आलोक गिरी महाराज,श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ आयोजन समिति एवं राजविहार महिला संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने श्री राम कथा को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। प्रतिदिन कथा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शानदार आयोजन के लिए सभी श्रोताओं ने बाबा आलोक गिरी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। राम कथा में महंत केदार गिरी महाराज,पुजारी मनकामेश्वर गिरी,शंकर गिरी,ओमप्रकाश मलिक,स्वाति मलिक, शशि भारद्वाज,ऋषि भारद्वाज,संजय चौधरी,कालका प्रसाद कोठारी,जगमोहन नेहिल, हरीश चौधरी, नितिश चौधरी, रोहित नेगी,रमेश रावत,सतेन्द्र चौधरी,प्रदुम्न ठाकुर, पं विनय मिश्रा, पंडित सोहन ढोण्ढियाल, विष्णु देव ठेकेदार, काली प्रसाद साह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।