Skip to main content

हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी महर्षि कश्यप जयंती


 हरिद्वार। अखिल भारतीय कश्यप समाज आश्रम में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय कश्यप समाज आश्रम के संस्थापक संरक्षक उषेंद्र कश्यप व बाबूराम कश्यप, अध्यक्ष बुधसिंह कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व महामंत्री चरण सिंह कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग सम्मिलित हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए आश्रम के संस्थापक संरक्षक उषेंद्र कश्यप एवं वरिष्ठ संरक्षक बाबूराम कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती कश्यप समाज बहुत बड़े स्तर पर धूमधाम से मना रहा है। इसी कड़ी में कश्यप आश्रम एवं कश्यप घाट पर भी कश्यप जयंती का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में आयी जागरूकता को देखते हुए कश्यप समाज का भविष्य उज्जवल है। कश्यप आश्रम के अध्यक्ष भूप सिंह कश्यप एवं महामंत्री चरण सिंह कश्यप एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, नरेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जाने में शिक्षा सबसे सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षित व संगठित होकर समाज की प्रगति में योगदान करें। समाज के कमजोर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महऋषि कश्यप एवं कश्यप समाज के गौरवान्वित इतिहास से अवगत कराएं। जिससे आने वाली पीढ़ी स्वयं पर गर्व महसूस कर सके। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ग्रेस कश्यप  एवं जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, संस्था के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश कश्यप, चंद्रप्रकाश कश्यप, ब्रह्मपाल कश्यप, सुमेरचंद कश्यप, रामकिशोर कश्यप, पूर्व प्रधान मायाराम कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, डा.सुशील कश्यप, मानसिंह कश्यप, महिपाल कश्यप, एमपी सिंह कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, आत्माराम कश्यप, रामकिशोर कश्यप, पप्पन कश्यप, ज्ञानचंद कश्यप, नाथूराम कश्यप, शोभना कश्यप, महावीर कश्यप, आशू कश्यप, विनोद कश्यप, रजनी कश्यप, कविता कश्यप, प्रीति कश्यप, रेखा कश्यप, शालू कश्यप, राजबाला कश्यप, विपिन कश्यप सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।