Skip to main content

जन आंदोलन बन चुका है पीएम का मन की बात कार्यक्रम-मदन कौशिक


 हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सौ एपिसोड पूरे होने पर नगर विधायक मदन कौशिक के संयोजन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्वालापुर स्थित एक बेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, वकालत आदि क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध लोगों ने पीएम की मन की बात सुनी। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पीएम मोदी देश के विकास की गति तेज करने के साथ लोगों को प्रेरित करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पीएम का मन की बात कार्यक्रम एक जनांदोलन बन चुका है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के प्रत्येक वर्ग को छूते हैं। प्रत्येक आयु वर्ग के लोग मन की बात कार्यक्रम का इंतजाम करते हैं। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। मन की बात के अब तक सभी एपिसोड में प्रधानमंत्री ने अलग-अलग विषयों को लिया और लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट राजकुमार अरोड़ा एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। देश दुनिया में मन की बात पर चर्चाएं होती हैं। प्रधानमंत्री देश के विकास में जनता के योगदान की चर्चा करते हैं तो लोगों में देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास बढ़ता है। डा.राम शर्मा व डा.संध्या शर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का सौंवा ऐपिसोड ऐतिहासिक है। मन की बात से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जनता से जुड़ती है। इस अवसर पर डा.अंशुल श्रीमाली, डा.राम शर्मा, डा.सुशील शर्मा, डा.विशाल गर्ग, डा.जितेंद्र चंदेला,डा.दिनेश सिंह,डा.माधवी अग्निहोत्री,डा.नेहा,डा.राजसिंह चौहान, डा.कुमार प्रशांत,विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट राजकुमार कुमार अरोड़ा,पारूल चौहान,आशा शर्मा,दिनेश पांडेय,मृदुला सिंघल, मनीष,गजेंद्र,राजेंद्र कटारिया,सपना शर्मा,पदम प्रकाश शर्मा,देशराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।