Skip to main content

काम, क्रोध,लोभ,मोह, और अहंकार को त्यागने का बड़ा महत्व स्वामी विवेकानंद पुरी महाराज

 52वें निर्वाण दिवस पर विशाल संत समागम सम्मेलन आयोजित 


हरिद्वार। तुरियानंद आश्रम भोपत वाला में आयोजित बार्षिक सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि वैदिक ग्रंथों में चार पुरुषार्थ उनको पाने के लिए पांच विकार जो कि काम, क्रोध,लोभ ,मोह, और अहंकार को त्यागने का बहुत ही बड़ा महत्व है। लेकिन क्या यह विकार पूर्ण रूप से छोड़ने योग्य है या ऐसा कुछ ही बुद्धिजीवियों का सोचना है या फिर मानव सचमुच इन विकारों को पूरी तरह से त्याग करने में सक्षम है। 1008 स्वामी तुरीयानंद महाराज के 52वें निर्वाण दिवस के अवसर पर स्वामी तुरीयानंद सत्संग सेवा आश्रम भूपतवाला में  विशाल संत समागम सम्मेलन आयोजित किया गया। संत समागम की अध्यक्षता तत्कालीन गद्दीनशीन 1008 स्वामी विवेकानंद गिरी महाराज ने की। समागम में दूर दूर से आए संतो ने अपने अपने मुखार बिंद से अमृत वर्षा की। संत समागम को संस्था के सभी ट्रस्टियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सत्संग समारोह में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद गिरी महाराज ने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष चार पुरुषार्थ जीवन का मुख्य उद्देश्य है। धर्म का ज्ञान होना चाहिए तभी काम में कुशलता आती है कर्म कुशलता से ही व्यक्ति जीवन में अर्थ को अर्जित कर पाता है। काम वह अर्थ को धर्म पूर्वक भोगते हुए मोक्ष यानी पुनर्जन्म से छुटकारा पाने की कामना करनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने गृहस्थ जीवन को चलाने के लिए इन विकारों को पूर्ण रूप से त्याग नही कर सकते है, इसलिए महापुरुषों, धर्म ग्रंथों में जीवन के वास्तविक लक्ष्य की पूर्ति हेतु चार पदार्थ यानी धर्म ,अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति हेतु एक और मार्ग बतलाया है है और वह है ध्यान और साधना का मार्ग जो साधक लक्ष्य तक पहुंचता है वह अपने मूलभूत की ओर प्रभु की अनुभूति कराता है और प्रकृति पदार्थ सोई हुई शक्तियों को जागृत करता है। अंत में स्वामी विवेकानंद गिरी महाराज एवं सभी ट्रस्ट्रियों ने सम्मेलन में आए सभी  संतो का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद पुरी महाराज,महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद महाराज,डॉ पदम प्रकाश सुवेदी,आचार्य डॉ स्वामी हरिहरानंद महाराज,स्वामी भगवत स्वरूप महाराज,स्वामी प्रेमानंद महाराज,स्वामी शिवानंद महाराज,स्वामी गोविंद दास महाराज, स्वामी दिव्यांश महाराज,स्वामी बाल सूरज दास महाराज,स्वामी दिव्य चैतन्य महाराज, स्वामी नारायण आनंद महाराज,स्वामी मोहन चैतन्य,स्वामी प्रज्ञान चैतन्य महाराज,एवं तुरीयानंद सत्संग सेवा आश्रम के समस्त ट्रस्टीगण मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।