हरिद्वार। अरबाज अली भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए हैं। अरबाज अली को नियुक्ति पत्र सौपते हुए भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने बधाई दी और कहा कि अरबाज अली से अपेक्षा है कि वे किसानों और मजदूरों के अधिकारों की बात उठने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर अरबाज अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क एवं राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से उसका पालन करते हुए किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। किसानों और मजदूरों का अहित नहीं होने दिया जाएगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment