Skip to main content

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं


 हरिद्वार। महानगर कांग्रेस की और से ज्वालापुर स्थित एक बेंकट हॉल में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए और रोजेदारों का स्वागत कर रमजान की शुभकामनाएं दी। हरीश रावत ने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का गुलदस्ता है। विभिन्न धर्मो में मनाए जाने वाले त्यौहार आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से शांति व सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने मुल्क की एकता और अखंडता के लिए सभी धर्मों का एकजुट होना और एक दूसरे का सम्मान करना बेहद जरूरी है। विधायक अनुपमा रावत ने देश की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की और रोजेदारों को ईद की अग्रिम बधाई दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि विभिन्नता में एकता ही भारत की ताकत है। मिलजुल कर त्यौहार मनाए जाने से आपसी एकता और मजबूत होती है। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि इफ्तार पार्टी के आयोजन का मकसद लोगों में आपसी भाईचारा कायम करना है। सोम त्यागी के संयोजन व ज्वालापुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित चौहान के संचालन में आयोजित इफ्तार पार्टी में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष इरफान अंसारी,ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी,मुकर्रम अंसारी,पार्षद प्रतिनिधि हाजी शहाबुद्दीन अंसारी,पूर्व विधायक रामयश सिंह,पार्षद इसरार सलमानी,पार्षद रियाज अंसारी, नईम कुरैशी, रफी खा,छम्मा ठेकेदार,मकबूल कुरैशी,पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाड़ा, अजमोद मोदी, नन्द लाल राणा,तहसीन अंसारी,पार्षद जफर अब्बासी, अशोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, ओपी चौहान, महेश प्रताप राणा,यशवंत सैनी,राव आफाक,एडवोकेट हनीफ अंसारी,अकबर खान, मुकुल जोशी, याज्ञिक वर्मा,अनिल चौहान,तुषार कपिल,शुभम जोशी,अज्जू,सुभाष घई,पार्षद मेहरबान खान ,भुनेश्वर पाठक,रवि ठाकुर,अमित शर्मा,वसीम,अभिषेक जाटव आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और रोजेदार उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।