Skip to main content

वर्तमान युग सनातन धर्म संस्कृति, योग और आयुर्वेद का युग है-आचार्य बालकृष्ण

 धर्म सत्ता के बिना राज सत्ता अधूरी-स्वामी साक्षी महाराज


हरिद्वार। आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि वर्तमान युग सनातन धर्म संस्कृति, योग और आयुर्वेद का युग है और संत सनातन धर्म का गौरव हैं। बिशनपुर कुंडी स्थित आदियोगी विद्यापीठ आश्रम में आश्रम के परमाध्यम स्वामी आदियोगी महाराज के संयोजन में आयोजित महायज्ञ के समापन पर आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि पतंजलि योग आयुर्वेद के साथ धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी योगदान कर रहा है। रामनवमी पर सौ युवा सन्यासी राष्ट्र को समर्पित कर पतंजलि ने इस दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि योग व अध्यात्म के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन कर रहे स्वामी आदियोगी महाराज जैसे युवा संत सनातन धर्म का भविष्य हैं। युवा संतों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए महायज्ञ का आयोजन कर स्वामी आदियोगी महाराज ने सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ संतों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद स्वामी हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कहा कि राजसत्ता धर्म सत्ता के बिना अधूरी है और राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी आदियोगी महाराज द्वारा किए गए अनुष्ठान के फलस्वरूप राष्ट्र निर्माण के कार्य में प्रधानमंत्री मोदी के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी और भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। संत समाज पीएम मोदी की दीघार्यू की कामना करता है। आयुर्वेद के प्रभाव पर चर्चा करते उन्होंने कहा कि आयुर्वेद असाध्य रोगों में भी बेहद कारगर है। कुछ वर्ष पूर्व वे डायबिटीज से बुरी तरह पीड़ित थे। पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण की देखरेख में आयुर्वेदिक उपचार कराने के बाद अब पूर्ण स्वस्थ हैं। स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एवं स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही योग है। योग और अध्यात्म की धारा को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान कर रहे स्वामी आदियोगी महाराज बधाई के पात्र हैं। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी अनंतानंद व स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज ने कहा कि युवा संत स्वामी आदियोगी महाराज की सनातन धर्म संस्कृति देश के प्रति अटृट आस्था प्रशसंनीय है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति व योग के प्रचार प्रसार में स्वामी आदियोगी महाराज उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से वनों में रहने वाले संतों की सुरक्षा करने व उन्हें उनके स्थान से ना हटाए जाने की मांग भी की। महंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि वर्षो के बाद भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में सनातन परंपराएं निरंतर मजबूत हो रही हैं और भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसानी होने की और अग्रसर है। स्वामी आदियोगी महाराज ने संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संत परंपरा के माध्यम से पूरे विश्व में प्रसारित हो रहे अध्यात्मिक संदेश से विश्वपटल पर भारत की एक नयी छवि बनी है। उन्होंने कहा कि संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण के कार्यो को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया। इस दौरान स्वामी आदियोगी महाराज,पंडित गंगा प्रसाद बड़ोला,अमित वालिया,अमित सैनी,डा.विशाल गर्ग,पंडित अधीर कौशिक,विश्वास सक्सेना ने पुष्पवर्षा कर संतों का स्वागत किया। इस दौरान महंत रघुवीरदास,महंत सूरज दास,महंत गंगादास उदासीन, महंत बिहारी शरण,महंत अंकित शरण, स्वामी नागेंद्र ब्रह्मचारी,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार,पूर्व संांसद मनोहरकांत ध्यानी सहित अनेक संत व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।