हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में संचालित निःशुल्क बालिका शिक्षण संस्थान का वार्षिक परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी एवं मुख्य अतिथी विनीत वशिष्ठ ने छात्राओं को अंक पत्र वितरित करने के साथ कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किए। समारोह को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से अधिक स्नेह था। इसीलिए बच्चे उनको चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं। उन्हीं की यादगार में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी ने देश के अनेक शहरों में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्रों की स्थापना की। जिनमें देश की भावी पीढ़ी का भविष्य उज्जवल बनाने की योजनाएं चल रही हैं। हरिद्वार केंद्र में शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा प्रतिभा परिष्करण जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि विनीत वशिष्ट ने सभी बालिकाओं को अंकपत्र तथा पुरस्कार प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर व्यवस्था अधिकारी पं.पदम प्रकाश शर्मा,सुखबीर सिंह, आनंद बल्लभ जोशी, ओपी चौहान,अंजू द्विवेदी,जितेंद्र अरोड़ा,विभोर चौधरी,कमलप्रीत कौर, रोशनी तथा समीक्षा सहित अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment