Skip to main content

महात्मा हंसराज जन्मोत्सव के उलक्ष्य में किया समर्पण दिवस का आयोजन

 



हरिद्वार। अमहात्मा हंसराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा एवं डीएवी प्रबंधक समिति द्वारा डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा एवं डीएवी प्रबंधकर्त्री समिति की प्रधान पद्मश्री डा.पूनम सूरी,डीएवी कॉलेज प्रबन्धकर्त्री समिति के उपप्रधान,निदेशक, क्षेत्रीय निदेशक, देश के विभिन्न राज्यों से आए 948 से अधिक डीएवी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य तथा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने स्वामी दयानंद के विचारों को आत्मसात कर वदों के प्रचार का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। डीएवी हरिद्वार,डीएवी देहरादून तथा बी.एम.डीएवी हरिद्वार के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने ‘चमका जहाँ में तू बनकर अटल सितारा’ भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पद्मश्री डा.पूनम सूरी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मणि सूरी का माल्यार्पण कर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। डा.सूरी ने कहा कि वेदों के ज्ञान का प्रकाश ही भारत को विश्व गुरु बनाएगा। स्वामी दयानंद के विचारों को घर-घर पहुंचाना डीएवी का उद्देश्य है। उन्होने कहा कि डीएवी संस्था शिक्षा, संस्कृति व संस्कार देने का कार्य कर रही है और वैदिक मूल्यों को साथ लेकर चलती है। विद्या पर धर्म का अंकुश नहीं होना चाहिए। योगाभ्यास के साथ वेद प्रचार का काम अनवरत जारी रहना चाहिए। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भारतीय संस्कृति और संस्कारों को देने का कार्य डीएवी कर रहा है। जब तक आर्य समाज के सिद्धांतों और विचारों को युवा पीढ़ी को नहीं देंगे तब तक देश सोने की चिड़िया नहीं बन सकता। वेद के माध्यम से हम वायुयान बना सकते हैं। लेकिन हमारा मकसद लोगो के चरित्र को उज्ज्वल बनाना है।उन्होंने कहा कि धर्म कोई संप्रदाय नहीं है, धर्म कर्तव्य है नियम है। बच्चों को कर्तव्य का ज्ञान दें। ताकि वह राष्ट्र निर्माण में और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दे सकें। डीएवी का हर शिक्षक धर्म शिक्षक है। तप का असली अर्थ है हर हाल में गरीबी- अमीरी, आंधी और तूफान में कर्म करना। यज्ञ तथा वेद प्रचार का कार्य अनवरत जारी रहना चाहिए। डीएवी संस्था के प्रधानाचार्य कर्म कर रहे हैं तभी डीएवी संस्थाएं राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा हंसराज द्वारा किराए के दो कमरों से शुरू हुए डीएवी के कार्य की पताका आज पूरे विश्व में लहरा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी विवेकानन्द,स्वामी चित्तेश्वरानन्द,स्वामी केवलानन्द,स्वामी सच्चिदानन्द,स्वामी मुक्तानन्द,स्वामी प्रकाशानन्द,स्वामी गणेशानन्द,साध्वी वेदप्रिया,स्वामी आर्षदेव,स्वामी ब्रह्मचारी गणनाथ नैष्ेिंठक, डा.प्रशस्य मित्र, डा.विनय वेदालंकार,डा.वीरेन्द्र अलंकार, पं.विश्वामित्र आर्य, डा.दिलीप जिज्ञांसु,आचार्य करमवीर,सत्येन्द्र परिव्राजक,सुश्री कंचन आर्या,अचार्या मैत्रेयी,आचार्य वेदाकर तथा सभी गणमान्य लोगो को समृद्धि सूचक पौधा तथा स्मृतिचिह्न सम्मानित किया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।