Skip to main content

लैंड जेहाद पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून बनाए सरकार-स्वामी हरि सच्चिदानंद साक्षी


 हरिद्वार। सांसद महामंडलेश्वर स्वामी हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने सरकार से लैंड जेहाद पर रोक लगाने की मांग की है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिह महाराज एवं कोठारी महंत जसविन्दर सिंह से धर्म चर्चा के दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लैंड जेहाद जैसी घटनाएं चिंतनीय हैं। सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत समाज इस संबंध में लगातार चिंता जाहिर कर रहा है। सरकार को संत समाज की चिंताओं का संज्ञान लेते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवताओं और संतों की भूमि है। उत्तराखंड में स्थित चारों धाम करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था सनातन धर्म संस्कृति का प्रमुख केंद्र हैं। उत्तराखंड की संस्कृति को बदलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। स्वामी साक्षी महाराज ने सभी को अक्षय तृतीया और चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं भी दी। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज का हमेशा ही अहम योगदान रहा है। उत्तराखंड के संतों ने सनातन धर्म का जो स्वरूप विश्व पटल पर प्रस्तुत किया है। उससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। सरकार को ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लैंड जेहाद को लेकर संत समाज समय समय पर अपनी चिंता जाहिर करता रहा है। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार को लैंड जेहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए। सांसद साक्षी महाराज के श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल पहुंचने पर अखाड़े के संतों महंत अमनदीप सिंह,महंत खेमसिंह,महंत निर्भय सिंह,संत बलवीर सिंह लड्डू ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।