Skip to main content

पीएम को लिखे पत्रों का संज्ञान नहीं लेने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की आंदोलन की घोषणा

 


हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय महत्व के विषयों पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने का अभियान रविवार को संपन्न हो गयी। अभियान के तहत प्रधानमंत्री को भेजे गए 25 व मुख्यमंत्री को भेजे गए 11 पत्रों का सरकार द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने रोष व्यक्त करते हुए आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। रविवार को प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कार्यकारी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रसी प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करने पहुंचे। इस दौरान अमन गर्ग ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 8 अप्रैल को चिट्ठी कार्यक्रम की शुरुआत की थी। पहली चिट्ठी प्रधानमंत्री को लिखकर, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहने, देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान को अक्षुण्ण रखने, सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के शपथ पत्र के रूप में लिखी थी। लेकिन कांग्रेस के पत्रों का कोई संज्ञान नही लिया गया। इस कारण मई माह की शुरुआत में रणनीति बना कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर,पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी,पार्षद जफर अब्बासी,पार्षद इसरार सलमानी, उदयवीर सिंह, सुहैल कुरैशी,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,ब्लाक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा साटू,बलॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर अमित नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष आर्य नगर विकास चंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष कनखल जतिन हांडा,जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी,एनएसयूआई महासचिव याज्ञिक वर्मा, करण सिंह राणा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।