Skip to main content

हरीश रावत बकाया गन्ना भुगतान को लेकर करेंगे उपवास,सड़को की दशा सुधारने को देंगे धरना




 हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए किसानों एवं सड़को की स्थिति को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया। श्री रावत ने कहा कि गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर एक दिन का उपवास तथा सड़कों की खराब हालत को लेकर रूड़की में सड़क जाम करेंगे। सोमवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान हरीश रावत ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को ठग रही है। चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन किसानों को पुराने दामों पर गन्ना बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों का 200 करोड़ से अधिक का बकाया है,लेकिन चीनी मिल प्रबंधन द्वारा चोरी से चीनी मिल के चीनी स्टॉक को बेच दिया गया,मांग करने के बावजूद सरकार द्वारा इस मामले की जांच नही करायी गयी। इकबालपुर चीनी मिल पर जहां बैंको का करोड़ों रूपया बकाया है। वही किसानों का दो सौ करोड़ से अधिक का बकाया है। किसानों का बकाया भुगतान अविलम्ब करने की मांग को लेकर वे 9 मई को 24घण्टें के लिए मिल गेट पर पूरे दिन का उपवास करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है। सड़कों में इतने गड्ढे हैं कि सड़कों की स्थिति झटका उपचार जैसी हो गयी है। सीएम के 15 दिनों में सड़कें ठीक कराने के बयान के बावजूद कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सड़कों की दशा सुधारने के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए वे 11 मई को रूड़की में सड़क पर सांकेतिक तौर यातायात को बाधित करते हुए धरना देंगे। हरीश रावत ने लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस से जुड़ो अभियान चलाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अगले चरण में पूरे प्रदेश में कांग्रेस से जुड़ो अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए वे प्रदेश के कोने कोने में जाएंगे और लोगों को कांग्रेस से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने पर उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार दबाव की राजनीति कर रहे हैं। राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने का प्रयास कर केंद्र सरकार व भाजपा लोकतंत्र प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की न्यायिक व्यवस्था में विश्वास करती है। इसलिए राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे पर अदालत में अपना पक्ष अवश्य रखेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को आघात पहुंचाने के बजाए भाजपा को अपनी गलती सुधारनी चाहिए। पत्रकारवार्ता के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग,ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी,कांग्रेस एससी विभाग के महानगर अध्यक्ष विपिन पेवल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर,ओपी चौहान,राजबीर चौहान, सुन्दर सिंह मनवाल, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, सौरभ चौहान, पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी, राहुल चौहान, बीएस तेजियान आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।