Skip to main content

सांसद डा.निशंक ने संतों के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात


 हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम मन की बात का 100वें संस्करण को जनपद के 794 बूथों पर सुना गया। जिसमें सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार के बूथ संख्या 174 पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में संत समाज के साथ पीएम के मन की बात सुनी। कार्यक्रम में डा.निशंक ने संतजनों का अभिवादन करते हुए कहा कि सभी हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के ऐतिहासिक 100वे संस्करण के प्रसारण पर संतों का आशीर्वाद हमें मिल रहा है। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज,जूना अखाड़ा के महंत महेशपुरी एवं स्वामी देवानंद,निरंजनी अखाड़ा के महंत रविपुरी एवं श्रीमहंत रामरतन गिरी, निर्मल अखाड़ा के महंत जसविंदर सिंह एवं अमनदीप सिंह,बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद,बैरागी अखाड़ों से महंत रघुवीर दास,बाबा हठयोगी,महंत अरुण दास,महंत दुर्गादास, नया अखाड़ा उदासीन से स्वामी जगतराम, गरीबदासी संप्रदाय से स्वामी रविदेव, स्वामी अरुण दास, घीसापंथी संप्रदाय से स्वामी राममुनि सहित करीब 550 संतों ने मन की बात सुनी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से सांसद डा.निशंक भी तीर्थ नगरी के विकास के प्रति समर्पित हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए डा.निशंक को आशीर्वाद दिया। डा.निशंक ने सभी संतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश ही नहीं विदेश में भी अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम बनता जा रहा है। अक्टूबर 2014 में पहले प्रसारण के बाद से आज यह कार्यक्रम 52 भाषाओं, जिनमें 11विदेशी भाषाएं भी शामिल है,में प्रसारित हो रहा है। मन की बात कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ चरित्र निर्माण करना है। सेल्फी विद डॉटर अभियान के माध्यम से बालिकाओं की गरिमा को बढ़ावा देने का अभियान हो, चाहे फिट इंडिया अभियान के माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ाना हो, वैज्ञानिक उपलब्धियां हो, ऑर्गेनिक खेती, सैन्य हथियारों के संबंध में, सोलर ऊर्जा के संबंध में,पर्यावरण, युवाओं से संबंधित, संस्कृति, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आदि अनगिनत विषयों को लेकर प्रधानमंत्री देश को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। देश के 100 करोड से ज्यादा लोग कभी ना कभी मन की बात को सुन चुके है। मन की बात ने मनन और चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है। मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री के माध्यम से एक आवाज, एक भावना, एक आवाहन, क्रांति पैदा करने और हमारी सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश जमदग्नि ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन लव शर्मा ने किया। इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, नितिन गौतम,राजन मेहता,मनोज जखमोला,वीरेंद्र सिंह, मिश्रा,मनोज शर्मा,विमल कुमार, आलोक गौतम, बालकृष्ण चमोली आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।