Skip to main content

विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा भारत-स्वामी आदियोगी


 हरिद्वार। स्वामी आदियोगी महाविद्यापीठम् के परमाध्यक्ष स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि देश की एकता अखण्डता एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ आयोजित किए जा रहे महायज्ञ के प्रभाव से भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सनातन धर्म के प्रभुत्व का समय है। सनातन धर्म की अनूठी परंपरांओं से प्रभावित होकर पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को अपना रही है। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि यज्ञ के प्रभाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग में आ रहे अवरोध भी दूर होंगे। संत समाज की उपस्थिति में यज्ञ की पूर्णाहूति कर विश्व कल्याण और देश की एकता अखण्डता के लिए प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदैव परमार्थ के लिए तत्पर रहने वाले संतों ने हमेशा देश व समाज के कल्याण में योगदान किया है। समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में संत समाज की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से संतों के सानिध्य में प्रचारित प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरी दुनिया को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं से पूरे देश में राज्य का मान बढ़ा है। इस दौरान पंडित गंगा प्रसाद बड़ोला ने बताया कि अनुष्ठान से निश्चित ही विश्व में शांति कायम होगी। उन्होंने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहूति पर कई प्रमुख संत व राजनेता शामिल होंगे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...