Skip to main content

सर्व ब्राह्मण महासभा ब्रिटिश पार्लियामेंट में करेगी वर्ल्ड कन्वेंशन का आयोजन-सुरेश मिश्रा


 हरिद्वार। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि भारत विश्व गुरु कैसे बने, इसके लिए 15मई को ब्रिटिश पार्लियामेंट में एक परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परिचर्चा में विश्व के 40 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। परिचर्चा में सर्वे भवंतु सुखिनः की मूल अवधारणा के साथ पूरी मानव सभ्यता को कैसे कल्याण के रास्ते पर ले जाया जाने का रास्ता निकाला जाएगा। पंडित सुरेश मिश्रा सोमवार को मध्य हरिद्वार स्थित एक अस्पताल परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महासभा हमेशा से समाज के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। ब्राह्मण स्वयं के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रीय संस्कृति और मानवता के लिए जीता आया है। समाज और राष्ट्र जब भी दिग्भ्रमित हुआ है। ब्राह्मण समाज ने आगे आकर रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु कैसे बने इसको लेकर विश्व में पहली बार लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के अंदर ग्लोबल ब्राह्मण लीडर्स एकत्रित होंगे। भारतीय ब्राह्मण समाज की तेजस्विता और विश्व भर में शांति और सामंजस्य पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस कन्वेंशन में ब्राह्मणीकाल वैल्यूज फॉर वर्ल्ड पीस एवं हामृनिज पर चर्चा होगी। संगोष्ठी चर्चा की अध्यक्षता यूनाइटेड ब्राह्मण यूके के अध्यक्ष एवं फाउंडर दिवाकर शुक्ला करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि लंदन से 5 बार के सांसद पंडित वीरेंद्र शर्मा होंगे। उन्होंने दावा किया कि यह ब्राह्मण समाज के लिए गौरवशाली दिन होगा कि लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में ब्राह्मण समाज का झंडा बुलंद होगा। महासभा की महिला प्रकोष्ठ की उत्तराखंड अध्यक्षा डा.सन्ध्या शर्मा ने कहा कि महासभा निरन्तर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सभी के कल्याण की बात की है। महासभा द्वारा लगातार समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का भी कार्य किया जा रहा है। महासभा के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर ने बताया कि महासभा द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण कार्यो के अंतर्गत सात हजार से अधिक जोड़ो का विवाह करवाया व तीन हजार से अधिक मेधावी छात्रों को स्कोलरशिप देने का कार्य किया है। बताया कि आगामी 1 वर्ष में भगवान परशुराम जयंती के पूर्व 14 देशों में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना प्रारंभ करवाई जाएगी। इस कार्य के लिए लंदन, अमेरिका, न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के मंदिर चिन्हित कर लिए गए हैं। इस दौरान पंडित नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।