Skip to main content

पोस्टर,प्लेकॉर्ड,स्लोगन एवं रंगोली बनाकर अर्थ-डे को हर्षोल्लास के साथ मनाया

 


हरिद्वार। परमात्मा ने धरती पर जल,जंगल,जीव,वनस्पति आदि अनेक नियामत उपहार स्वरूप प्रदान कर धरती को अलंकार एवं आभूषण द्वारा सम्पन्न बनाया है। धरती की यही सम्पन्नता उसकी असंख्य संतान को सुख-समृद्धि प्रदान करती है। यह धरती इसी कारण सबकी माता कहलाती है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो0 आर0के0एस0 डागर ने अर्थ-डे कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। प्रो0 डागर हरिलोक कॉलोनी स्थित शिवालिक हाईटस जूनियर हाई स्कूल द्वारा आयोजित अर्थ-डे कार्यक्रम मे छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तरी गोलार्ध मे वसंत एवं दक्षिणी गोलार्ध मे पतझड के प्रतीक रूप को अर्थ-डे मनाया जाता है। यह दिन इस बात का संकल्प दोहराया है कि धरती के आभूषण एवं अलंकार ही व्यक्ति के जीवन को सम्पन्न बना सकते है। पंचतत्व से बना यह शरीर किसी एक तत्व के कम अथवा ज्यादा होने से अपनी वास्तविक स्थिति मे नही रह पाता उसी प्रकार धरती भी जल,जंगल,जीव,वनस्पति के परस्पर संबंध के विकसित होने से समृद्ध नहीं रह सकती। इसलिए अर्थ-डे पर अधिक पेड़ लगाने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के रखरखाव पर भी चिन्तन करना चाहिए। अर्थ-डे पर स्कूल की प्राचार्या सरोज बाला ने प्रो0 डागर का स्वागत किया। छात्रों ने पोस्टर,प्लेकॉर्ड,स्लोगन एवं रंगोली बनाकर अर्थ-डे को हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्रों ने भी पृथ्वी दिवस के अवसर पर निबंध,कविता एवं गीत प्रस्तुत किये। कक्षा आठ के शुभम,अर्पित,वंश मौर्य,रोहन,आयुष संतोषी,विद्या, निशा,तानिया और प्रेरणा तथा कक्षा सात के पूजा कुमारी रिद्धि सिंह,माही सिंह,साक्षी,नीरज,मयंक,हर्षित और स्नेहा ने अपनी प्रतिभा को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम मे सर्वश्रेष्ठ पोस्टर,कविता पाठन एवं गीत गायन के छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्कूल अध्यापिकाओं मे अनीता शुक्ला,गीता शर्मा,नैन्सी सोनकर एवं स्कूल के अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी,छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पारूल चौधरी द्वारा किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।