Skip to main content

प्रो0 सुनील कुमार जोशी,डॉ.नरेश चौधरी जोधपुर में सम्मानित


 हरिद्वार। सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय राजस्थान जोधपुर द्वारा उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0(डा0) सुनील कुमार जोशी एवं शरीर रचना विभागाध्यक्ष प्रो0(डा0) नरेश कुमार चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय राजस्थान जोधपुर मे शरीर रचना विभाग द्वारा मर्म चिकित्सा पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुनील कुमार जोशी एवं शरीर रचना विभागाध्यक्ष प्रो0 नरेश कुमार चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विश्वविख्यात मर्म चिकित्सक प्रो(डा0) सुनील कुमार जोशी ने सैंकड़ों रोगियों का उपचार करते हुये साथ ही साथ सम्पूर्ण शरीर के अति महत्वपूर्ण 107 मर्म बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी। प्रो0 सुनील कुमार जोशी ने कहा कि मर्म चिकित्सा प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की ही एक विशिष्ट विधा है जो,स्वास्थ संरक्षण के साथ साथ दर्द के विभिन्न रोगों एवं अन्य जटिल बीमारियों मे तत्काल राहत प्रदान करती है। प्रो0 सुनील कुमार जोशी ने कहा कि जटिल बीमारियों यथा कीलोइड, गुर्दा रोग(किडनी), हदय रोग,स्वांस रोग,न्यूरोपैथी, लकवा(पैरालाइजिज), इत्यादि की भी सफल चिकित्सा मर्म चिकित्सा से आश्चर्यजनक परिणाम के साथ की जा सकती है।आयुर्वेद विश्वविद्यालय राजस्थान जोधपुर के कुलपति प्रो0(डा0)प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि आयुर्वेद में औषधियों से विभिन्न रोगों की चिकित्सा की जाती है। परन्तु मर्म चिकित्सा से अनेक जटिल से जटिल रोगों की औषधिरहित चिकित्सा भी सफलता पूर्वक की जाती है। उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष प्रो0(डा0) नरेश कुमार चौधरी ने विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रतिभगियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शरीर रचना विषय में जो प्राचीन ग्रन्थों में मर्म का उल्लेख किया गया है,उसका प्रो0 सुनील कुमार जोशी ने विभिन्न रोगियों पर शोध करते हुये मर्म चिकित्सा की अलग पहचान बनाई है। जिसके तहत प्रो0 जोशी ने रोगियो को उनकी बीमारियों के आधार पर मर्म चिकित्सा देकर कुछ ही पलों में दर्द से राहत प्रदान की है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय राजस्थान जोधपुर के कुलपति प्रो0 (डा0) प्रदीप कुमार प्रजापति ने मुख्य वक्ता प्रो0 डा0 सुनील कुमार जोशी एव विशिष्ट वक्ता (डा0) नरेश कुमार चौधरी को सम्मानित करते हुये कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय राजस्थान जोधपुर द्वारा जो उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डा0 सुनील कुमार जोशी एवं शरीर रचना विभागाध्यक्ष डा0 नरेश चौधरी को सम्मान जो देश के विभिन्न प्रान्तों से आये हुये प्रतिभागियों के सम्मुख दिया गया है,इससे उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का भी गौरव बढ़ा। कार्यशाला में प्राचार्य डा0 महेन्द्र कुमार शर्मा संकाय अध्यक्ष प्रो0 डा0 राजेश कुमार शर्मा, पूर्व प्राचार्य पं्रो0 गोविन्द सहाय शुक्ल, डा0 राकेश कुमार शर्मा, डा0 श्योराम शर्मा, डा0 नवनीत दधीच, डा0 अमित गहलोत आदि ने भी व्याख्यान दिये। कुलसचिव श्रीमती सीमा कविया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि भारत के विभिन्न प्रान्तों के प्रतिभागियों के साथ साथ जो उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से 20चिकित्साधिकारियों ने मर्म चिकित्सा के साथ क्षारसूत्र विधि से चिकित्सा का प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त किया है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।