Skip to main content

बस दुर्घटना में परिचालक व एक दस माह के बच्चे की मौत,37 यात्री घायल

 


हरिद्वार। हरिद्वार के चंडी चौकी के पास बुधवार सुबह एक बस के सड़क से नीचे गिर जाने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में बस कंडक्टर और 10 महीने की एक बच्ची शामिल है। बुधवार को कहा कि हरिद्वार में चंडी चौक के पास नजीबाबाद रोड पर बस दुर्घटना हो गई है। बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 20 मीटर नीचे गिर गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारियों ने पहुचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। है। थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत चंडी घाट चौकी के समीप हुई बस दुर्घटना में परिचालक व एक बच्चे की मौत हो गयी। दुर्घटना में बस में सवार 40 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से 20 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 9 घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। 4 को हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश व 2 को रूड़की सिविल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार रूपेड़िया से हरिद्वार आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो की यात्रियों से भरी बस चंडी घाट चौकी के समीप रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें से चार लोगों को हेड इंजरी के चलते उनको एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पांच लोगों को फ्रैक्चर आया है। बस के पलटने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के लिए 40 मरीजों को लाया गया था। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स के रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से चार की हालत गंभीर है, जिन्हें एम्स रेफर कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। बस में 41 यात्री सवार थे। दुर्घटना में बस परिचालक विश्वास पुत्र महीपाल सिंह निवासी ऋषिकेश व 10 माह के बच्चे संदीप पुत्र विष्णु निवासी नेपाल की मौत हो गयी। घायल मरीजों का हाल-चाल जानने के लिए एसडीएम पूरण सिंह राणा ,सीओ सिटी जूही मनराल ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।