Skip to main content

धरने पर बैठी महिला पहलवानों को उठाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 


हरिद्वार। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों को उठाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महिला पहलवानों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी और महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि महिला पहलवान पिछले 1 माह से जंतर मंतर पर बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठी हुई हैं। केंद्र सरकार ने न्याय की मांग कर रही महिला पहलवानों को पुलिस के बल पर धरने से उठा दिया। अफसोस की बात यह है कि यह सब उस दिन हुआ जिस दिन लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था। इससे साफ है कि देश की सत्ता अपने खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज से डरती है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और ओ.पी.चौहान ने कहा कि एक तरफ नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था और दूसरी तरफ जंतर मंतर पर देश के खिलाड़ियों के साथ दिल्ली पुलिस केंद्र की सरकार के इशारे पर बलपूर्वक कार्यवाही कर रही थी। जो कि लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि देश की महिला खिलाड़ियों के साथ इस तरह के रवैये से यह साफ हो गया है कि हताश और निराश केंद्र सरकार डरी हुई है और अपने खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज को दबाना चाहती है। जिसे कांग्रेस जन कतई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस वरूण बालियान,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि जंतर मंतर पर की गयी कार्यवाही से साफ है कि केंद्र सरकार किसी भी वर्ग की हितेषी नहीं है और जो लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आए थे। आज बेटियों के साथ हो रहे अन्याय में भागीदार बन रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में पार्षद इसरार सलमानी,सद्दीक गाड़ा,सुहैल कुरैशी,मेहरबान खान, पार्षद प्रतिनिधि पुनित कुमार,तहसीन अंसारी,जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना,महासचिव शुभम जोशी,ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा,विमल शर्मा साटू,जतिन हाण्डा,अमित नौटियाल,फुरकान अली,राजेन्द्र श्रीवास्तव,अशोक उपाध्याय,यशवंत सैनी,तरूण व्यास,नकुल माहेश्वरी,विपिन पेवल, दीपक पाण्डेय,संजय पारचा,राजेन्द्र जाटव,मनोज जाटव,समर्थ अग्रवाल,बिंदेश गुप्ता,राकेश गुप्ता, राहुल चौधरी,धनीराम शर्मा नीटू,सचिन पालीवाल,रियाजुल अली,ब्रजमोहन बड़थ्वाल,हरद्वारी लाल,ऋषभ अरोड़ा,सोनू लाला,प्रदीप बजाज,इरफान अली,गौरव चौहान,सौरभ सैनी,मेहरबान अली,आरिफ अल्वी,आकिल त्यागी,इमरान अली,मोनू कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।