Skip to main content

वंदे भारत एक्सप्रेस के हरिद्वार पहुंचने पर किया भव्य स्वागत


 हरिद्वार। देहरादून से दिल्ली के लिए संचालित हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,मेयर अनिता शर्मा,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,योगगुरू बाबा रामदेव,परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग,विकास तिवारी,संजय चोपड़ा,पार्षद अनिरूद्ध भाटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई,जगदीश लाल पाहवा आदि सभी ने वंदे भारत ट्रेन को उत्तराखंड के लिए बड़ी उपब्धि बताते हुए ट्रेन के साथ आए रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का स्वागत किया। इस दौरान ट्रेन के स्वागत में रेलवे स्टेशन पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ट्रेन में भाजपा महिला मोर्चा की 20कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार से रूड़की तक ट्रेन में सफर किया। विधायक मदन कौशिक,आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को एक बड़ी सौगात दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होने से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। योगगुरू बाबा रामदेव,अखाड़ा परिषद श्रीमहंत रविंद्रपुरी,स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सतत,सुरिक्षत और सब के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। सरकार भारत के प्रत्येक गांव को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु अद्भुत कार्य कर रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होने से उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन बढ़ेगा। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। उत्तराखंड के पर्यटन के बढ़ावे के साथ साथ यात्रीयों का सफर भी दिल्ली तक सुखद हो सकेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे को मजबूती प्रदान करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान एडीआरएम मुरादाबाद निर्भय नारायण सिंह सहित रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।