Skip to main content

देसंविवि में डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ

 


हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में उत्तराखंड सरकार एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के साथ-साथ इंटेक संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से दस दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में जिले स्तर पर डेस्टिनेशन गाइड के लिए प्रशिक्षण दिये जायेंगे। कार्यशाला में देव संस्कृति विश्वविद्यालय सहित कुल 40 प्रतिभागी एवं 10 शिक्षक शामिल हैं। कार्यालय के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा कि गाइड संस्कृति के संवाहक होते हैं। अगर इनका प्रशिक्षण भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक धारा के साथ हो, तो यह भारतीय संस्कृति एवं धरोहर के संगम हो सकते हैं। डॉ. पण्ड्या ने उत्तराखंड की पावन भूमि की पवित्रता एवं आध्यात्मिक सूक्ष्मता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पर्यटन विभाग की सहायक निदेशिका श्रीमती पूनम चंद ने कहा कि संस्कृति की रक्षा एक कुशल एवं सांस्कृतिक रक्षकों द्वारा हो सकती है। श्रीमती पंत ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की भूमि एवं यहां के वातावरण की  भूरि-भूरि प्रशंसा की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश चंद्र यादव ने उत्तराखंड पर्यटन पर विस्तार से जानकारी दी। जिला पर्यटन कार्यालय के साथ-साथ देव संस्कृति विश्वविद्यालय का पर्यटन विभाग भी इस कार्यशाला में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में देसंविवि के पर्यटन विभाग प्रमुख डॉ अरुणेश पाराशर एवं डॉ उमाकांत इंदोलिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के आध्यात्मिक वातावरण में सभी का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागियों शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों का आभार किया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यटन विभाग के शिक्षक पंकज चंदेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आशीष कुमार,प्रखर पाल एवं कु. प्राची आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।