हरिद्वार। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी गर्व गिरी महाराज के 15वें सन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर सोमवार 29मई को मायादेवी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महामंडलेश्वर गर्व गिरी महाराज ने बताया कि श्रद्धालु भक्तों द्वारा आयोजित शोभायात्रा मायादेवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी और श्यामपुर कांगड़ी स्थित आश्रम में संपन्न होगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत महंत व श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि सन्यास दीक्षा के अवसर पर आश्रम में कई धार्मिक व सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार संत समाज निर्णायक भूमिका निभाता आ रहा है। युवा पीढ़ी को सनानत धर्म संस्कृति की और अग्रसर करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति से ही हिंदू संस्कृति की कीर्ति देश दुनिया में फैल रही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment