Skip to main content

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

 2024 में केंद्र में सरकार बनाएगी कांग्रेस-सतपाल ब्रह्मचारी


हरिद्वार। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दी। मायापुर स्थित यूनियन भवन में जीत का जश्न मनाते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देते हुए कहा कि कर्नाटक में सच्चाई की जीत और झूठ की हार हुई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा तथा अन्य प्रदेशों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की जीत होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर राहुल गांधी के नेतृत्व केंद्र में सरकार बनाएगी। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कर्नाटक में जनता के मुद्दों की जीत हुई है। जनता ने 40 पर्सेंट कमीशन की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष अंकित चौहान और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि कर्नाटक की जीत 2024 का सेमी फाइनल है। 2024 में कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतकर फाइनल जीतने का काम करेगी। पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि कर्नाटक मे कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसका लाभ पूरे देश में कांग्रेस को मिलेगा। कार्यकताओं के उत्साह और जोश के बल पर कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी, मुरली मनोहर, कामरेड रत्नमणि डोभाल, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी, मुकर्रम अंसारी,अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, विजय प्रजापति, दीपक कोरी, विमल शर्मा साटू, प्रशांत शर्मा,याज्ञिक वर्मा,शुभम जोशी, रवि ठाकुर, प्रिंस शर्मा, समर्थ अग्रवाल, राजेन्द्र भारद्वाज,ब्रजमोहन बड़थ्वाल,मुन्ना मास्टर,अथर अंसारी,मनोज सैनी,धनीराम शर्मा, राजेन्द्र चुटैला,पार्षद इसरार सलमानी, रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी,भूपेंद्र,सिराज,पार्षद सुहैल कुरैशी,शोकत अली,रवि कुमार लड्डू,सतेन्द्र वशिष्ठ,रियाजुल अली,तरूण व्यास,मकबूल कुरैशी, अरूण राघव, नवीन सैंस,नईम कुरैशी, श्रषभ अरोड़ा,नितिन कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।