Skip to main content

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना के अंतर्गत लाखों घरों में हुआ यज्ञ

गायत्री व यज्ञ हमारी संस्कृति के माता-पिता: शैलदीदी


 हरिद्वार। शांतिकुंज द्वारा संचालित गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान के द्वितीय चरण में भारत सहित अमेरिका, आस्ट्रेलिया, मॉरिशस, इंग्लैण्ड, कनाडा, चीन, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों के लाखों घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ। एक साथ एक समय में प्रातः नौ बजे शंखनाद के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शांतिकुंज की ब्रह्मवादिनी बहिनों ने यज्ञ का वैदिक कर्मकाण्ड वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न कराया। इस अभियान में देश-विदेश के अनेक परिजन जुड़े। इस अवसर पर अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रमुख श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि यज्ञ और गायत्री हमारी देव संस्कृति के दो मूल आधार हैं। इसी से यज्ञ को भारतीय संस्कृति का पिता और गायत्री को उसकी माता कहा गया है। इनके बिना हमारा अस्तित्व ही अधुरा है। श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय अराजकताओं को तथा अपराधिक अवांछनीयताओं को समूल नष्ट करने हेतु यज्ञ (सत्कर्म) और गायत्री (सद्ज्ञान) ही अमोघ ब्रह्मास्त्र है। इन दोनों को भूल जाने के कारण ही भारतीय समाज की आज इतनी दुर्दशा हुई है। उन्होंने कहा कि दुष्प्रवृत्तियों के दुर्गंधयुक्त दल-दल में आकंठ डूबे हुए मनुष्य को उबारने के लिए ही इन दिनों गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 तक दो करोड़ नये घरों तक गायत्री यज्ञ उपासना का विस्तार का लक्ष्य है। इस अभियान के समन्वयक केदार प्रसाद दुबे ने बताया कि यह एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं है, वरन् यह प्रखर वैश्विक अभियान का एक चरण है। भारत को विश्व गुरु की भूमिका निभाने में पुनः सक्षम बनाने के लिए इक्कीसवीं सदी उज्ज्वल भविष्य के ऋषि उद्घोष को साकार करने में इस अभियान का महत्त्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए अपने जन्मदिन, विवाहदिन के अवसर पर एक एक पौधा रोपने के लिए भी प्रेरित किया। शांतिकुंज से आनलाइन संचालित हुए यज्ञीय प्रक्रिया से अनेकानेक लोग जुड़े। तो वहीं प्रशिक्षित स्थानीय प्रज्ञा संस्थानों से जुड़े पुरोहितों ने भी सम्पन्न करवाया। यज्ञ का सजीव प्रसारण यूट्यूब चौनल-शांतिकुंज वीडियो में किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।

बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दलों ने 127 कांवडियों,श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाया

  हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बी0ई0जी0 आर्मी के तैराक दल अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर मुस्तैदी से हर समय कांवड़ियों को डूबने से बचा रहे हैं। बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा कांवड़ मेला अवधि के दौरान 127 शिवभक्त कांवडियों,श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया। 17 वर्षीय अरूण निवासी जालंधर, 24 वर्षीय मोनू निवासी बागपत, 18 वर्षीय अमन निवासी नई दिल्ली, 20 वर्षीय रमन गिरी निवासी कुरूक्षेत्र, 22 वर्षीय श्याम निवासी सराहनपुर, 23 वर्षीय संतोष निवासी मुरादाबाद, 18 वर्षीय संदीप निवासी रोहतक आदि को विभिन्न घाटों से बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा गंगा में डूबने से बचाया गया तथा साथ ही साथ प्राथमिक उपचार देकर उन सभी कांवडियों को चेतावनी दी गयी कि गंगा में सुरक्षित स्थानों में ही स्नान करें। कांवड़ मेला अवधि के दौरान बी0ई0जी0आर्मी तैराक दल एवं रेड क्रास स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के पुलों एवं घाटों पर माइकिं

गुरु ज्ञान की गंगा में मन का मैल,जन्मों की चिंताएं और कर्त्तापन का बोध भूल जाता है - गुरुदेव नन्दकिशोर श्रीमाली

  हरिद्वार निखिल मंत्र विज्ञान एवं सिद्धाश्रम साधक परिवार की ओर से देवभूमि हरिद्वार के भूपतवाला स्थित स्वामी लक्ष्मी नारायण आश्रम में सौभाग्य कीर्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन पर्व के अवसर पर स्वामी लक्ष्मी नारायण आश्रम और आसपास का इलाका जय गुरुदेव व हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद (डॉ नारायण दत्त श्रीमाली) एवं माता भगवती की दिव्य छत्रछाया में आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुए गुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली ने गुरु एवं शिष्य के संबंध की विस्तृत चर्चा करते हुए शिष्य को गुरु का ही प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वयं को देखने के लिए दर्पण के पास जाना पड़ता है,उसी प्रकार शिष्य को गुरु के पास जाना पड़ता है, जहां वह अपनी ही छवि देखता है। क्योंकि शिष्य गुरु का ही प्रतिबिंब है और गुरु भी हर शिष्य में अपना ही प्रतिबिंब देखते हैं। गुरु में ही शिष्य है और शिष्य में ही गुरु है। गुरु पूर्णिमा शिष्यों के लिए के लिए जन्मों से ढोते आ रहे कर्त्तापन की गठरी को गुरु चरणों में विसर्जित कर गुरु आलिंगन में बंधने का दिवस