Skip to main content

नेहरू कालोनी के लोगों ने किया कालोनी का नाम बदलने का विरोध

 


हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नेहरू कालोनी का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में कालोनीवासियों ने वार्ड सभासद सिंह पाल सैनी के नेतृत्व में पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासद सिंह पाल सैनी का कहना है कि पिछले सप्ताह हुई पालिका बोर्ड की बैठक में वार्ड 13 स्थित नेहरू कालोनी का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया। जबकि उनकी और से कालोनी का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव बैठक में नहीं दिया गया और बैठक में प्रस्ताव का विरोध भी किया गया था। नेहरू कॉलोनी वासियों का आरोप है कि कालोनी का नाम बदलने का प्रस्ताव देने वाले वार्ड 12 और अन्य वार्ड के सभासदों को इसका कोई अधिकार नहीं है। नाम बदलने का विरोध कर लोगों का कहना है कि नाम बदलने से उनके आधार कार्ड,बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र,पैन कार्ड, घरो  की नेम प्लेट आदि बदलने में उन्हें समय और धन खर्च करना पड़ेगा। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि आज तक नेहरू कालोनी मे पालिका द्वारा नालियाँ, स्ट्रीट लाइट नहीं लगवायी, सड़कें नहीं बनाई गई ,कूड़ा निस्तारण की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि पालिका का पांच साल का कार्यकाल पूरे होने को है, सिर्फ नाम बदलने से विकास नहीं होता। कॉलोनी वासियों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पहले क्षेत्र का विकास करें। इसमें वे भी पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। लेकिन पालिका चुनाव को देखते हुए इस तरह की राजनीति  बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालोनी वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में वार्ड 13 के सभासद सिंहपाल सिंह सैनी,गुलाब यादव,नरेंद्र चौहान,सुमन,कमला, चंपा देवी,अंजू देवी,बीना देवी,रानू देवी,सुनीता देवी, मनीष कुमार,अजीत कुशवाहा,कुलदीप चौधरी,भरत,गोपाल,मोहनचंद,वरुण शुक्ला,अनित मिश्रा, राजकुमार दक्ष,कमलेश यादव,विनोद यादव,राम भास्कर त्रिपाठी,मंगल देव,सुदेश,राधेश्याम ,सत्येंद्र सिंह,साहबराज यादव,विवेक यादव,यशपाल रावत आदि कालोनीवासी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।