Skip to main content

मेयर और कांग्रेस पार्षदों ने हटाया निगम की जमीन से कब्जा

 


हरिद्वार। नगर निगम मेयर अनिता शर्मा और कांग्रेस पार्षदों ने मंगलवार को भूपतवाला क्षेत्र स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने स्थित नगर निगम की भूमि से कब्जे को हटा दिया। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि एक संस्था द्वारा सौन्दर्यकरण के नाम पर टीन शेड लगाकर नगर निगम की भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। अधिकारियों को कई बार भूमि को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए गए। लेकिन अधिकारियों ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस पर उन्होंने और पार्षदों ने जमीन के चारों और लगाए गए टीन शेड को हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कर दिया है। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर किए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभियान के दौरान भेदभाव बरतते हुए चुनिंदा लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। नगर निगम की भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन के बजाए मेयर और पार्षदों को अपने हाथों से कब्जा हटाना पड़ रहा है। पार्षद सुहेल कुरैशी, पार्षद मेहरबान खान, कांग्रेस नेता सुनील कुमार ने कहा कि नगर निगम की भूमि को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। अवैध तरीके से कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर निगम की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा। इस दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,पार्षद जफर अब्बासी,पार्षद मेहरबान खान,पार्षद उदयवीर चौहान,पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी,कांग्रेस नेता जतिन हांडा,विकाश चन्द्रा,देवेश गौतम,सुनील कुमार,शुभम अग्रवाल,शिवम गिरी बृजमोहन बड़थ्वाल,हरद्वारी लाल,जगदीप अस्वाल,सत्येंद्र शर्मा,नावेज अंसारी,वसीम सलमानी,आकाश बिरला,सुमित भाटिया,संगम शर्मा,राजकुमार ठाकुर,नकुल महेश्वरी,मनोज जाटव,रजत कुमार, समर्थ अग्रवाल,मोनू कुमार, अमित रस्तोगी आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।