Skip to main content

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन उषा माता एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। श्रवणनाथ स्थित जय मां आश्रम में ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर स्वामी उषा माता महाराज एवं उनके शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस दौरान सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने ब्रह्मलीन स्वामी उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए और सभी से उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा में योगदान करने का आह्वान किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज संत समाज की महान विभूति थी। उनके द्वारा देश भर में स्थापित की गयी जय मां मिशन की शाखाएं सेवा का प्रमुख केंद्र हैं। ब्रह्मलीन महादेव महाराज ने अपनी गुरू उषा माता महाराज द्वारा स्थापित सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मानव कल्याण और धर्म प्रचार में जो योगदान किया। उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी एवं महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि योग्य शिष्य की गुरू की कीर्ति को बढ़ाते हैं। ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज ने अपनी गुरू ब्रह्मलीन उषा माता महाराज की कीर्ति को जिस प्रकार बढ़ाया है। वह सभी के लिए अनुकरणीय है। स्वामी आदियोगी महाराज एवं बाबा बलराम दास हठयोगी ने कहा कि महान आत्माएं केवल शरीर त्यागती हैं। लेकिन उनकी आत्मा सदैव लोककल्याण के लिए समर्पित रहती है। ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज के विचार और शिक्षाएं सदैव समाज को सेवा की प्रेरणा देती रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए होता है। अपना पूरा जीवन दीन दुखियों की सेवा को समर्पित करने वाली ब्रहमलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज के विचारों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां एवं साध्वी जीवन ज्योति मां ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत समाज के सहयोग व आशीर्वाद से ब्रह्मलीन उषा महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज के अधूरे कार्यो को पूरा किया जाएगा। साध्वी जीवन ज्योति मां, साध्वी पूजा ज्योति मां, साध्वी शीतल ज्योति मां, शरद ज्योति मां, परम ज्योति मां, दिव्य ज्योति मां, अरूण ज्योति मां, प्रकाश ज्योति मां ने सभी संतों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाबा बलराम दास हठयोगी,स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत गोविंददास,स्वामी नागेंद्र ब्रह्मचारी,मुख्य जजमान संदीप गुप्ता, जगदीश चावला,अवस्थी परिवार,राजकमल,बीना शर्मा,मोनिका छाबड़ा, नीरू जग्गी, अतुल त्यागी, अमित वालिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।