हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष जयंती प्रसाद अमोली,केंद्रीय महासचिव दिनेश पाण्डेय, केंद्रीय संगठन मंत्री राजू शर्मा,सौरभ अरोड़ा केंद्रीय सचिव शिवम अग्रवाल,नाथू राम वर्मा, केंद्रीय प्रचार सचिव भारत सिंह रावत,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितिन वाधवन, रामकिशोर अग्रवाल,संजीव सिंह, प्रदीप शर्मा,ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष सौरभ सेमवाल,देहरादून महानगर अध्यक्ष जितेंदर विज,हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सागर कुमार,टिहरी लम्बगाँव अध्यक्ष नरेंदर रागढ़, रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव कुमार को मनोनीत किया। केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि उक्रांद द्वारा लगातार व्यापारी आयोग के गठन की मांग की जा रही है। मध्यमवर्गीय व्यापारी की पीड़ा सुने वाला कोई नहीं है। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को सींचता है। लेकिन विकास के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने का कार्य सभी सरकारों द्वारा किया जाता है। लेकिन जब स्थापित करने का समय आता है तो सरकार मुंह फेर लेती है। ऐसे में व्यापारी अपने आप को बहुत ठगा सा महसूस करता है। व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए किसान आयोग की तर्ज पर व्यापारी आयोग का गठन किया जाना चाहिए। ताकि आयोग के माध्यम से व्यापारी अपनी समस्याओं का निधान कर सकें। सुमित अरोड़ा ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारी उक्रांद से जुड़े रहे हैं। जल्दी ही सभी जिलों में संगठन की घोषणा की जाएगी।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment