Skip to main content

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण

खेल मंत्री ने बालिका छात्रावास में जाकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 हरिद्वार। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने शनिवार को रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं खेल छात्रावास का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने निर्माण कार्यों,जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली और समस्त निर्माण कार्यो को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार भी लापरवाही न बरती जाए, इसके निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि वंदना कटारिया स्टेडियम में चल रहे छात्रावास आदि के निर्माण कार्य इसी वर्ष माह अक्टूबर तक पूर्ण कर लिये जायेंगे।वहीं अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या बालिका छात्रावास पहुंची जहां जाकर उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। साथ ही उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन मे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करंे और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है। आज लड़कियां हर एक क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, फिर चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग के जरिए कई सारी सुविधाएं विकसित की हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम अपने बच्चों में बचपन से ही खेल की ललक पैदा करें,जिसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियो को खेल किट भी वितरित की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तत्पश्चात रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल संप्रेषण गृह पहुंची जहां पर उन्होंने बच्चों को मिलने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाल गृह में शौचालय,किचन,बच्चों के रहने के कक्षों सहित अन्य व्यवस्थाएं परखी। निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी बच्चों से कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो हमें हर हाल में मजबूत होना चाहिए और सदैव अपने आपको साबित करने का प्रयास करना चाहिय। इस दौरान सहायक निदेशक खेल सुनील डोभाल,जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट,जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल,जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार,राजकीय बाल गृह अधीक्षक विजय दीक्षित,हॉकी कोच श्रीमती शिखा बिष्ट,अनुराग राठी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।