Skip to main content

संजय चोपड़ा बने भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री

 बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का किसानों का मुआवजा दे सरकार-सोमदत्त शर्मा


हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने सरकार से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जांच कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा को यूनियन का राष्ट्रीय महामंत्री, संजय शर्मा को प्रदेश महामंत्री, शशि गिरी संयुक्त मंत्री, राजेंद्र गौनियाल प्रदेश सचिव, कुलदीप अरोरा को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन लगातार बढ़ रहा है। संजय चोपड़ा संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य देश में इस्रायल की तर्ज पर खेती को विकसित करना है। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। किसान लगातार सिस्टम के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद आज तक किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल पाया है। सरकार जल्द से जल्द किसानों को एसएमपी पर गारंटी का लाभ दे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सरेआम सड़क पर मारपीट करने की निंदा करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग भी की। राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किए जाने पर संजय चोपड़ा ने संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि किसान हितों के लिए संघर्ष करेंगे। जल्द ही हरिद्वार संगठन को अधिवेशन आयोजित कर किसानों के मुद्दों को आगे बढ़ाया जाएगा। संजय चोपड़ा ने सरकार से मंडी समितियों का गठन करने की मांग करते हुए कहा कि मंडियों का गठन किसानों के हितों के लिए किया गया था। लेकिन मंडी समितियों का गठन नहीं होने के कारण किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जल्द से जल्द मंडी समितियों का गठन किया जाए। जिससे किसान अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी समस्याओं का हल करा सके। पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जसबीर राणा, जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी,राजीव थपलियाल,दीपक भट्ट,पवन चौहान,सतीश राणा,रणबीर कुमार, अजय वर्मा,मनोज मंडल, जय भगवान, लालचंद गुप्ता,जयसिंह बिष्ट,पंकज,धूम सिंह,विजय गुप्ता,आलम अंसारी, अजय वर्मा, कुलदीप अरोड़ा, राजीव थपलियाल, दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।