Skip to main content

संतो धर्माचार्यों को गांव गांव जाकर धर्मसम्मत प्रचार करना चाहिए-मिलिद पराडें

 विहिप की दो दिवसीय बैठक में सोशल मीडिया के गलत प्रचार पर रोक लगाने पर जोर


हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल (उपवेशन) की दो दिवसीय बैठक श्री कृष्ण निवास आश्रम सन्यास रोड़ कनखल में संपन्न हुई। उपवेशन के प्रथम दिवस के दो सत्रों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर कुठराघात,समलैंगिकता और लिव इन रिलेशनशिप, देश के सभी मठ मंदिर को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना चाहिए जैसे ज्वलंत विषयों पर संतो ने अपने विचार प्रकट कर गहन चिंतन मनन किया। संतो ने देश में निर्बाध गति से चल रहे अवैध धर्मान्तरण, वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने विचार प्रकट किए। विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल (उपवेशन) की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिवस का समापन सत्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी युगपुरुष महामंडलेश्वर परमानंद महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उपवेशन में उपस्थित हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने संतो का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन सत्र का विषय देश के समस्त धर्माचार्य तथा संतो से विश्व हिन्दू परिषद का आदिवासी, वनवासी,वंचित क्षेत्रों वर्ष में एक पखवाड़ा प्रवास करने का निवेदन रहा जिसका संतो ने स्वागत कर सहयोग करने का संकल्प लिया। साध्वी ऋतंबरा ने अपने गुरु महामंडलेश्वर युगपुरुष परमानंद महाराज के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री तथा विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र को एक करोड़ का चेक भगवान श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के लिए भेंट किया। उपवेशन में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने संतो से निवेदन किया कि वर्तमान समय की आवश्यकता हैं कि संतो धर्माचार्यों को गांव गांव जाकर धर्मसम्मत प्रचार करना चाहिए। आज भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर चौतरफा प्रहार हो रहें हैं। समाज में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बढ़ रहा हैं, नैतिक और जीवन मूल्यों का ह्रास हो रहा हैं, यह संस्कारों का शरण हैं। समाज में विदेशी षडयंत्रों पर आधारित सोशल मीडिया के माध्यम से गलत विमर्श स्थापित किए जा रहें हैं,उनको समझ कर तत्काल प्रतिकार करने की आवश्यकता हैं। मिलिंद परांडे ने कहा कि पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर तक धर्मांतरण का कुचक्र चल रहा हैं। समाज और परिवार का प्रबोधन वर्तमान समय की महती आवश्यकता हैं। उपवेशन में निर्वाणी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज,साध्वी ऋतंबरा,स्वामी अजनेशानंद सरस्वती बिहार,घीसापंथाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद,गरीबदासाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज छोडानी धाम,बंजारा समाज के सर्वोच्च धर्मगुरु बाबूसिंह महाराज के साथ अनेक संतो ने अपने वक्तव्य को बैठक में प्रमुख रुप से रखा। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल बैठक (उपवेशन) में देश भर से 350 शीर्ष संतों एवं 70 साध्वी धर्माचार्यो ने प्रतिभाग किया। केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल की बैठक (उपवेशन) का संचालन विहिप के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने किया। उपवेशन में पधारे संतजनों का स्वागत विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चन्द्र, केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय, केन्द्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर राव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी, प्रांत संगठन मंत्री उत्तराखंड अजय कुमार,प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्र,प्रांत उपाध्यक्षा संध्या कौशिक, प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी नीलम त्रिपाठी,नीता कपूर, विभाग अध्यक्ष बलराम कपूर, जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, राजेंद्र सैनी,पंकज विश्नोई, कमल उलियान,अनिल भारती, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर कश्यप,मयंक चौहान, अमित मुल्तानिया आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।