Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया कर्नाटक चुनाव में जीत का जश्न

 जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है-रवि बहादुर


हरिद्वार। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में जमकर जश्न मनाया। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत की खबर आते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जटवाड़ा पुल स्थित विधायक रवि बहादरु के कैंप कार्यालय पर एकत्र हो गए और ढोल नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनया और गदे हाथो में लेकर बजरंग बली के नारे लगाते हुए हनुमान मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने सभी हथकंडे अपनाए। लेकिन जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया। हार को देखते हुए भाजपा ने धर्म का सहारा भी लिया और सभी के आराध्य बजरंग बली के नाम का भी इस्तेमाल किया। लेकिन बीजेपी की हर चाल नाकामयाब रही। रवि बहादुर ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री ने अपने काम पर नहीं बल्कि धर्म के नाम पर चुनाव लडा जिसका नतीजा सभी के सामने है। कर्नाटक चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि जनता अब भाजपा के छलावे में नहीं आने वाली है। जनता को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की आवश्यकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी और केंद्र में सरकार का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का धरना जारी है। लेकिन प्रधानमंत्री के पास उनसे मिलने का समय नहीं है। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। कांग्रेस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा। जिसका समर्थन करते हुए वहां की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी। इस दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,नईम कुरेशी,राजबीर सिंह चौहान,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उस्मान रावत,राव आफाक अली,संजय अग्रवाल,राजीव चौधरी,महेश प्रताप राणा,पार्षद जफर अब्बासी, इसरार अहमद,शाहबुद्दीन अंसारी,प्रेम कीर्ति,गौरव शर्मा,दीपक भार्गव,अनिल भास्कर,सपना सिंह, नीतू बिष्ट,महरूफ सलमानी,मुनव्वर त्यागी,बीडीसी सदस्य तनुज चौहान,अरशद ख्वाजा, नईम, आबाद,नौमान अली,सावेज,शाहजेब अली,शुभम बर्मन,सुनील कुमार,विकास चंद्रा,विभाष मिश्रा, जुनैद राना,समर्थ अग्रवाल,सतेंद्र वशिष्ठ,सैफ अली,ठाकुर रतन सिंह,रणवीर शर्मा,हिमांशु बहुगुणा, बाबर अली,निखिल सौदाई,वसीम सलमानी,बीसी तेजियान राजेंद्र श्रीवास्तव,अमित नौटियाल, अंकुर,अर्जुन करणवाल आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।