Skip to main content

कांग्रेस ओबीसी विभाग ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका


 हरिद्वार। कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकुर सैनी के संयोजन में चंद्राचार्य चौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी विभाग के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक अनिल भास्कर ने कहा कि तथ्यों की जानकारी किए बिना अनर्गल बयानबाजी कर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी संत परम्परा का अपमान कर रहे हैं। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने सनातन परम्परा का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि संतो को समाज को ज्ञान देने वाला सम्मानित व्यक्तित्व माना जाता है। लेकिन कुछ संत समाज को तोड़ने वाली संस्था का नेतृत्व कर रहे लोगों से ज्ञान ले रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि बहकावे में आकर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी समाज को सही दिशा में ले जाने के बजाए गलत जानकारी के आधार पर राजनीति में धकेल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि संतों को बीजेपी की राजनीति से दूर रहना चाहिए। कांग्रेस ओबीसी विभाग के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि भाजपा दलित व ओबीसी समाज को गुमराह कर वोट भी लेती है और उनका अपमान भी करती है। अंकुर सैनी ने कहा कि ओबीसी व दलित समाज का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सपना सिंह ने कहा कि लोग भाजपा के दोहरी मानसिकता को समझ चुके हैं और बहकावे में आने वाले नहीं है। युवा कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेस की और विधायक रवि बहादुर के अपमान के विरोध में मुकद्मा दर्ज कराया गया है। अपमान के विरोध में प्रत्येक स्तर संघर्ष किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ओबीसी विभाग के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, एससी विभाग के महानगर अध्यक्ष विपिन पेवल, यशवंत सैनी, सौरव सैनी,राहुल चौहान,फारुख,स्वाति शर्मा,अशोक उपाध्याय,अनिल कपूर,शुभम अग्रवाल, हरिद्वारी लाल,वसीम सलमानी,सतेन्द्र वशिष्ठ, अमरजीत सिंह,शुभम अग्रवाल,जगदीप असवाल, दिपांशु नेगी,सौरव देवलाल,दिनेश पुंडीर,शाहबाज मंसूरी,आदित्य राजपूत, सनी, कार्तिक, जॉनी, गौतम मौर्य, पीयूष कुमार आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।